शिमला।प्रदेश के मतदाताओें ने तीन विधानसभाओं अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा और मंडी संसदीय हलके के उप चुनावों में सभी 18 प्रत्याशियों के भाग्य को इवीएम में बंद कर दिया है। या यूं कहे कि इन प्रत्याशियों ही नहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं के अलावा […]
शिमला।प्रदेश के मतदाताओें ने तीन विधानसभाओं अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा और मंडी संसदीय हलके के उप चुनावों में सभी 18 प्रत्याशियों के भाग्य को इवीएम में बंद कर दिया है। या यूं कहे कि इन प्रत्याशियों ही नहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं के अलावा प्रदेश भाजपा में जयराम एक छत्र नेता बन पाएंगे यह भी इवीएम में कैद हो गया है। इवीएम में यह भी कैद हो गया है कि प्रदेश में हाशिए पर धकेल दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का सितारा चमकेगा या डूब जाएगा यह सब भी इवीएम में कैद हो गया है कि 2022 में सता का रूझान किस ओर होगा। प्रदेश के मतदाताओं ने अपनी अंगुली से सब कुछ तय कर दिया है।
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्ध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा और मोदी सरकार के कारनामों पर भी जनता का फैसला इवीएम में तय हो गया है। नडडा की भाजपा ने टिकट आवंटन को लेकर सही फैसला किया या नहीं यह भी तय हो जाना है। मोदी सरकार की महंगाई की रफतार पर भी यह फैसला होगा। बस दो नवंबर को इवीएम ने फैसला सुना देना है।
बहरहाल मतदान के दौरान कहां पर कितना ममत पड़े और कुल कितने मत कहां थे ये जानना जरूरी है और दो नवंबर तक गुणा भाग करने के लिए ये आंकड़े महत्वपूर्ण हैं।

अब दो नवंबर को मतगणना होनी है व उस दिन शाम तक नतीजे आने की संभावना है। इन चुनावों को 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है और 2022 में किसकी सरकार बनेगी इस बावत ये उप चुनाव रूझान साफ कर देंगे।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकउ़ों के मुताबिक जुब्बल कोटखााई में 78.69,अर्की विधानसभा हलके में 64.97 और फतेहपुर विधानसभा हलके में 66.20 फीसद मतदान हुआ हैं। जबकि मंडी संसदीय 57 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ है।
जुब्बल कोटखाई में कुल 70792 मतदाताओं में से 55708 मतदाताओं ने अपने मतों इस्तेमाल किया और यहां पर सबसे ज्यादा 78.69 फीसद मतदान हुआ है। जुब्ब्ल कोटखाई में भाजाप के चेतन बरागटा के चुनाव मैदान में उतरने की वजह से मुकाबला तिकोना हो गया हैं। यहां पर भाजपा के बागी चेतन बरागटा के अलावा भाजपा प्रत्याशाी नीलम सरैइक और कांग्रेस के रोहित ठाकुर मैदान में हैं। यहां पर बरागटा व रोहित ठाकुर के बीच मुकाबला लग रहा हैं।
अर्की विधानसभाा उपचुनाव के लिए सुबह धीमी गति से मतदान शुरू हुआ लेकिन दोपहर को मतदान ने रफतार पकड़ी और शाम छह बजे तक 64.97 फीसद मतदान हो चुका था। कहीं-कहीं पर छह बजे के बाद भी कतारें लगी हुई थी। अर्की में कुल 91हजार 884 मतदाताओं में से 59701 मतदाताओं ने अनने मत का इस्तेमाल किया । क दो जगहों को छोड़ छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा है।
अर्की में भाजपा के रतन सिंह पाल और कांग्रेस के संजय अवस्थी के बीच सीध मुकाबला है। अर्की में कांग्रेस के ब्लाक ने संजय अवस्थी को टिकट दिए जाने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था जबकि भाजपा के पूर्व विधायक गोबिंद राम शर्मा व जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने यहां पर पार्टी के लिए काम नहीं किया। वह मंडी संसदीय हलके चले गए थे। अब दो नवंबर को ही साफ होगा कि भितरघात किस दल में ज्यादा हुआ हैं।
उधर, कांगड़ा जिला के फतेहपुर में 66.20 फीसद मतदान हुआ हैं। यहां कुल 87222 मतदाताओं में 56726 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया हैं। फतेहपुर में भाजपा के पूर्व सांसद राजन सुशांत के बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर जाने से तिकोना मुकाबला हो गया है। यहां पर भाजपा के बलदेव ठाकुर, कांग्रेस के भवानी सिंह पठानियां और आजाद प्रत्याशी राजन सुशाांत के बीच ही जंग है।

