शिमला। बीती रात को चंबा के सुइला गांव में एक मकान में आग लगने से दो बच्‍चों समेत पूरा परिवार जिंदा जल गया। आग देसराज के मकान में लगी व उनकी पत्‍नी डोलमा और दो बच्‍चे नींद थे व दम घुटने से चारों की मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच और शवों को बाहर निकाला। इस हादसे के बाद पूरा गांव गमगीन हो गया।
जिला उपायुक्‍त चंबा दुनी चंद राणा ने हादसे को बेहद दुखद करार देते हुए कहा कि इस हादसे में नौ पशु भी जल गए।
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे को बेहद पीडादायक करार देते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को ईश्‍वर से संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है । वही विधानसभा उपाध्‍यक्ष हंसराज ने भी इस हादसे में मौत के मुंह में समा गए इस परिवार के शोक व्‍यक्‍त किया है।