शिमला।प्रदेश में कोरोना संक्रमण से आज तीन और मौतें हो गई हैं और मरने वालों का आंकडा 1026 तक पहुंच गया है। आज प्रदेश भर में 321 नए मामले सामने आए है और सक्रिय मामलों का आंकडा बढकर 2634 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 80 मामले जिला सोलन में सामने आए है।सोलन में संक्रमित […]
शिमला।प्रदेश में कोरोना संक्रमण से आज तीन और मौतें हो गई हैं और मरने वालों का आंकडा 1026 तक पहुंच गया है। आज प्रदेश भर में 321 नए मामले सामने आए है और सक्रिय मामलों का आंकडा बढकर 2634 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 80 मामले जिला सोलन में सामने आए है।सोलन में संक्रमित मरीजों का आंकडा बढकर 493 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकडों के मुताबिक बीती रात से लेकर अब तक कोरोना विषाणु से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है।
राजधानी स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल में भटठाकुफर की 58 साल की एक महिला को 28 मार्च को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।उसे कोविड हो गया व बीती रात को उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा मंडी के धर्मपुर के 60 साल के एक मरीज को बीबीएमबी मंडी से 26 मार्च को आइजीएमसी को रेफर किया गया था।उसे कई तरह की बीमारियां थी। बीती रात को 11 बज कर 40 मिनट पर उसने भी दम तोड दिया।
तीसरी मौत जिला ऊना में हुई है।62 साल के एक मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।वह उच्च रक्तचाप से भी ग्रसित था। उसकी हालात बिगडती गई और उसकी मौत हो गई।
प्रदेश में सोलन के 80 मामलों के अलावा ऊना में 53, का कांगडा में 43,बिलासपुर में 38,सिरमौर में 33,शिमला में 32,हमीरपुर में 29,मंडी में 8 और कुल्लू में पांच मामले सामने आए है।
