शिमला। बालीवुड अदाकारा कंगणा रणौत के मामले में जयराम सरकार के अलावा भाजपा महिला मोर्चा  से लेकर प्रदेश महिला आयोग तक मैदान में कूद गया है। दिलचस्‍प तौर पर भाजपा महिला मोर्चा ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी लपेटे में लेते हुए उनका छराबड़ा स्‍थित बंगले को तोड़ने तक की धमकी दे डाली है।

कंगणा मामले में आज भाजपा महिला मोर्चा ने राजधनी में कांग्रेस कार्यालय से होते हुए िलफट के पास पार्किंग में धरना प्रदर्शन किया । पहले मोर्चा की ओर से कांग्रेस मुख्‍यालय को घेरने की योजना बनाई  गई थी । लेकिनबाद में इसे टाल दिया।मोर्चा की कार्यकर्ता  कार्टरोड में कांग्रेस मुख्‍यालय के सामने  से नारेबाजी करते हुए  आगे  चली गई  व पार्किंग में जमकर  नारेबाजी की ।

 

महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष रश्‍मि धर सूद  ने कहा कि कंगणा से किसी भी तरह की नाइंसाफी कतई बर्दाश्‍त  नहीं की जाएगीा वह हिमाचल  की बेटी है। दिलचस्‍प तौर पर पहले मोर्चा की पदाधिकारी इस प्रदर्शन  को अपने नाम करने से कतराती है। मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि ये राजधानी की आम महिलाएं है। लेकिन जो ज्ञापन इन महिलाओं को राष्‍ट्रपति को सौंपा वह महिला मोर्चा की ओर से सौंपा गया।ऐसे में इन्‍हें  बाद स्‍वीकार करना पड़ा कि यह प्रदर्शन महिला मोर्चा की ओर से किया जा रहा है।

ज्ञापन में इन महिलाओं ने राष्‍ट्रपति से महाराष्‍ट्र की सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग की ।

याद रहे बीते रोज रश्‍मिधर सूद ने छराबड़ा स्‍थित कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर को तोड़ने की तैयारी करने जैसी धमकी दे दी थी।

 

मुख्‍यमंत्री ने किया किनारा

प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्‍थित बंगले को तोड़ने को लेकर महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष रश्‍मिधर सूद की ओर से दी गई धमकी को लेकर आज मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने किनारा कर लिया।  मीडिया की ओर से इस बावत पूछने पर उन्‍होंने कहा यह उनका निजी मत हो सकता है। इससे भाजपा व सरकार का कोई लेना देना नहीं है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि कंगणा के मामले का समाधान निकल आएगा।

महिला आयोग कूदा

उधर दिलचस्‍प तौर प्रदेश महिला आयोग भी इस मामले में कूद गया है।प्रदेश महिला आयोग  ने कंगणा के मामले को राष्‍ट्रीय महिला आयोग से उठाया व राष्‍ट्रीय महिला आयोग से आग्रह किया है कि कंगणा हिमाचल की बेटी है व उस बीएमसी वमहाराष्‍ट्र के राजनीतिक व दूसरे लोग परेशान कर रहे  है। इसलिए इस मामले को महाराष्‍ट्र की सरकार व अन्‍य अधिकारियों के सामने व कार्रवाई रिपोर्ट को प्रदेश आयोग को भेजे। महिला आयोग की ओर से राष्‍ट्रीय महिला आयोग को भेजी इस चिटठी को मीडिया को भाजपा के वाटसएप से जारी किया गया । समझा जा सकता है कि कंगणा मामले में किस तरह की चीजें किस स्‍तर  पर चल रही हैा

महिला कांग्रेस बोली हद  में रहे भाजपा महिला मोर्चा

उधर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भाजपा महिला मोर्चा के उस धमकी की कड़ी आलोचना की है,जिसमें उन्होंने शिमला स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर को तोड़ने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की यह धमकी पूरी तरह कानून पर प्रहार है।

जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की यह धमकी सहन करने योग्य नहीं है। प्रियंका गांधी का घर सरकार की अनुमति और नियमों के तहत बना है।यह प्रदेश न तो भाजपा और न ही महिला मोर्चा की खैरात है कि वह जिस मर्जी की संपत्ति को हड़पने की कोशिश करें या फिर किसी की संपत्ति को अवैध बताए।

चंदेल ने महिला मोर्चा से इस सब के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।उन्होंने कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो महिला कांग्रेस महिला मोर्चा के खिलाफ न्यायालय में मानहानि का दावा ठोकेगी।उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो कानूनचुप बैठने वाली नही। उन्‍होंने महिला मोर्चा अपनी हद में रहने को लेकर भी आगाह किया।