सोनभद्र (उ.प्र.), 10 जुलाई : सोनभद्र जिले में एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने आज यहां बताया कि कल शाम वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे लोगों से भरी कार लौटते वक्त रास्ते में […]
सोनभद्र (उ.प्र.), 10 जुलाई : सोनभद्र जिले में एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने आज यहां बताया कि कल शाम वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे लोगों से भरी कार लौटते वक्त रास्ते में कुम्हरिया गांव में एक डिवाइडर से टकराकर पलट गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में राम अवतार अग्रवाल (42), मुनिवर (35), बंशीधर यादव (38) और अभिषेक गुप्ता (28) की मौत हो गयी। मरने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।
सिंह ने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
साभार एजेन्सी
