शिमला।कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने  दावा किया हैं कि पंजाब की बादल सरकार ने कर्मचारियों केसाथ दगाबाजी की इसलिए कर्मचारियों ने बादल सरकार को सता से उखाड़ कर बाहर फेंक दिया। कर्मचारी महासंघ के  अध्यक्ष एस एस जोगटा व उनकी  पूरी कार्यकारिणी ने यहां जारी बयान मेें पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार से मांग की हैं कि पंजाब के कर्मचारियों को तुरंत पे स्‍केल का भुगतान किया जाए ताकि हिमाचल सरकार भी कर्मचारियों को नए वेतनमान दें सकें।

उन्‍होंने कहा कि हिमाचल कर्मचारियों के मामले मेें पंजाब को फॉलों करता हैैं।जोगटा व कार्यकारिणी ने कहा कि पंजाब मेंं ये करिश्मा इस लिए भी हुआ क्योंकि पंजाब की बादल सरकार ने कर्मचारियों को खून के आंसू रूलाया थ्‍ाा।

उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने कहा कि इतनी हड़तााल के बावजूद बादल नरम नही हुए हड़ताल खत्‍म करने पहुंचे बादल और बादल सरकार के प्रतिनिधि हड़ताल खत्‍म करने के बावजूद कर्मचारियों आशवासन दिया था कि उनकी सरकार जल्दी ही वेतन मान देने जा रही हैं।ले‍किन बादल सरकार ने कर्मचारियाेें काे कुछ नहीं दिया  इसलिए पंजाब में बादल साफ हाे गए।