शिमला।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली  की ओर से  एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठयक्रमों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा (नीट) में भाग लेने के ि‍लिए 1 मार्च तक आवेदन किया जा सकता हैं।  परीक्षा 7मई को आयोजि की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश विवि  के परीक्षा नियंत्रक के हवाले से जारी विज्ञप्ति में  कहा गया हैं कि हिमाचल प्रदेश में स्थित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी मेडिकल एवं डेंटल कालेजों में दाखिला राष्‍ट्रीय पा़त्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2017 की मेरिट के आधार पर किया जायेगा, जो कि केन्द्रीय माध्यमिक षिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्धारा दिनांक 7 मई को आयोजित की जायेगी ।

उन्‍होंने कहा क‍ि इसके लिए आवेदन करने की आॅनलाइन प्रक्रिया केन्द्रीय माध्यमिक षिक्षा बोर्ड, दिल्ली की वेबसाइट  www.cbseneet.nic.in के माध्यम से दिनांक 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जो 1 मार्च  तक जारी रहेगी ।

विस्तृत जानकारी के लिए सीबीएसई द्वारा जारी किए गए प्रॉस्‍पेक्‍टस देखें जो कि उक्त वेबसाईट पर उपलब्ध हैं । उन्‍होंने कहा क‍ि एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठयक्रमों में दाखिले के लिए हिमाचल विवि द्धारा अलग से कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

सीबीएसइ द्धारा उक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट अखिल भारतीय रेकिंग के आधार पर जारी की जाएगी तथा जो पा़त्र अभ्यर्थी  प्रवेश परीक्षा को उतीर्ण करने के साथ-साथ एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य एवं प्रबन्धकीय कोटे के तहत दाखिले हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूर्ण करेंगे उनसेे उचित समय पर पृथक से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाएगें जिसके लिए सूचना काँऊसलिंग प्रौस्पैक्टस सहित निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हिमाचल  की वेबसाइट www.hp.gov.in/hpdmer व विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in एवं www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध होगी । उक्त काँऊसलिंग प्रौस्पैक्टस राज्य सरकार के अनुमोदन के उपरान्त ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमन्त्रित करते समय जारी किया जायेगा जिसमें एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठयक्रमों में हिमाचल  में स्थित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी मेडिकल एवं डेंटल कालेजो में 85 प्रतिशत राज्य एवं प्रबन्धकीय कोटे के अन्तर्गत दाखिले के बारे में पात्रता मानदंड, श्रेणीवार सीटों के विवरण सहित पूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी।

 

 

बहरहाल, अभ्यर्थी अस्थायी रूप से पात्रता मानदंड के बारे में जानकारी पिछले साल के प्रौस्पैक्टस से प्राप्त कर सकते हैं, जो कि एचपीयू  की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करें ।

विवि के परीक्षा नियंत्रक  जीसी नेगी ने कहा कि   सीबीएसई की ओर से 3 फरवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल तीन प्रयास प्रदान किए गए हैं और नीट-यूजी-2017 को पहला प्रयास माना जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2830891, 0177-2624895 से सम्पर्क कर सकते हैं।