भोपाल : भोपाल की जेल से दीपावली की रात को चम्‍मच व प्‍लेट से गार्ड की हत्‍या कर फरार हुए सिमी के आठों आतंकियों को मध्‍यप्रदेश एटीएस वआईबी के साझे आपरेशन में एक एनकाउंटर में मार गिरा दिए गए है। ये आठों आतंकी रात को एक से दो बजे के बीच फरार हुए थे।इन्‍हें पुलिस ने भोपाल के बाहर इंतखेड़ी गांव में घेरा व मार डाला।

मध्‍यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इन आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया । हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा कि इनके पास गन नहीं थी।इससे इस एनकाउंटर पर सवाल भी उठाए जाने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि फरार होने से पहले इन आतंकियों ने चम्‍मच व प्‍लेटों से गार्ड रमाशंकर की हत्‍या कर दी व जेल मिले सोने के मिलनी वाली चादरों को जोड़ कर जेल की दीवार फांदी व फरार हो गए।

आतंकियों के जेल से फरार होने के मामले को मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिराज चौहान ने बड़ी चूक माना था व इसे राजद्रोह तक करार दिया था। उन्‍होंने  इस चूक के लिए एडीजीपी जेल समेत कई अफसरों को निलंबित कर दिया था।

इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शिवराज चौहान से रिपोर्ट तलब की की

एनकाउंटर के बाद आईजी भोपाल योगेश चौधरी ने कहा कि इन लोगों के पास हथियार थे व इन्‍होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर हमला किया ।ऐसे में पुलिस के पास इन्‍हें मारने केे अलावा कोई रास्‍ता नहीं था।दोनों तरफ से फायरिंग हुई और पुलिस ने इन आठों को मार गिराया।हालांकि इससे पहले मध्‍प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंहने कहाथा कि इनके पास बंदूकें नहीं थी।हो सकता हो गृहमंत्री के पास पूरी जानकारी नहीं पहुंची हो लेकिन इससे कई सवाल जरूरखड़े हो गए हे। भूपेंद्र सिंह ने ये भी कहा  कि  देश में आतंक कांग्रेस की गलत नीतियों  के कारण फैला हे।

बहरहाल अभी जानकारियां एकत्रित की जा रही व इसके बाद सही जाानकारी मिल पाएगी। मारे गए आतंकियों में शेख मूजीब,खालिद,मजीद, अकील खिलजी,जाकिर,महबूब,अमजद व सलिख शामिल थे।