शिमला/वाकनाघाट।बाहरा यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी का आगाज़  केे बीच  बीएचएम  के  शनम चंदेल  और एमटीटीएम की राधिका  भान को मिस्टर और मिस फ्रेशर्स 2016 चुना गया ।नए सत्र  के साथ बाहरा यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स  पर्टियों की दौर चल पड़ा है।

विवि के स्कूल ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्मए बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रों ने नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी (एमिटी) का आयोजन किया ।इस पार्टी की थीम दोस्ती पर आधारित रही और छात्रों ने चारों ओर दोस्ती के सही मायने दर्शाते हुए पोस्टर्स एवं चित्रों को प्रदर्शित किया ।

इस  मौके पर बाहरा  विवि के कुलपति डॉ एसके बंसल ने  बतौर मुख्यातिथि शिरकत  करते  हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन का अहम् हिस्सा होता है जिस पर व्यक्ति का भविष्य निर्भर करता है । उन्होंने कहा की छात्रों को इस समय का सदुपयोग कर के अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए ।उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय की ओर से यह कोशिश रहेगी कि छात्रों को गुणवत्तम शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कोई कसर न छोड़ी जाए ।

डॉ बंसल ने केक काट कर कार्यक्रम का आगाज़ किया जिसके बाद बीटीटीएम ओर एमटीटीएम के छात्रों ने उनके समक्ष रंगारंग और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।बीएचएम तृतीय वर्ष के छात्र अमित सोनी ने दर्शकों का मनोरंजन मधुर गीत सुना कर किया और छात्रों ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत कर माहौल को सराबोर कर दिया ।इसके अतिरिक्त छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर के उपस्थित छात्रोंए शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की वाह वाही लूटी ।
विश्वविद्यालय के प्रतिभावान फ्रेशर्स ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया जिसके बाद हर छात्र को एक शीर्षक से नवाज़ा गया ।कैटवॉक और प्रश्नोतरी के राउंड्स के बाद शनम  चंदेल बीएचएम और राधिका भान एमटीटीएम को मिस्टर और मिस फ्रेशर्स 2016 चुना गया ।  डॉ बंसल ने विजेताओं को पुरस्‍कार भी वितरित किये ।यह जानकारी  बाहरा विवि की वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी रितू शाह की ओर से भेजी गई विज्ञप्ति  में दी गई।