शिमला।रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने अपने सामाजिक दायित्‍व के तहत विवि में दाखिला लेेने वाले स्‍टूडेंटस के  लिए स्‍कॉलरशिप,फीस  में छूट व फीस माफी का बोनाजा पेश किया है।

विवि के लोक संपर्क अधिकारी रितू शाह के हवाले से यहां जारी विज्ञप्ति में  विवि  के कुलपति  एस के बंसल ने कहा कि जिन स्‍टूडेंट्स के माता-पिता दोनों  का देहांंत हो गया है,उन्‍हें विवि के किसी भी  परिसर में दाखिला लेने में पर फीस में सौ फीसद छूट दी गई है जबकि जिस स्‍टूडेंट के पिता का देहांत हो गया है,उसे फीस का 50 फीसद ही अदा करना होगा।

इसके अलावा लड़कियों को बेहतर उच्‍च शिक्षा मिला इसके लिए विवि ने खास रियायतें दी हैं।जिन माता पिता के लड़की ही इकलौती संतान हो,उसके विवि  में किसी भी कोोर्स में दाखिला लेने पर 50 फीसद टयूशन फीस माफ है।

बंसल ने कहा कि पहले ,दूसरे व तीसरे स्‍थान पर टॉपर्स को भी फीस में 25 फीसद तक  रियायत है।इसके अलावा भाई- बहन दोनों ने रयात बाहरा में दाखिला लियाहै तो उन्‍हें भी फीस में छूट का प्राावधान है।इसके अलावा भी  कई तरह की स्‍कॉलरशिप व रियायतें है।

उन्‍होंने कहा कि विवि ने बीते साल8.5 करोड़ रुपए की स्‍कॉलरशिप स्‍टूडेंट्स को प्रदान की।

फोटो-:फाइल फोटो में कुलपति  एस के बंसल के साथ विवि  के स्‍टूडेंट्स