शिमला। दो दिनों तक घंटों की सीबीआई पूछताछ का सामना करने के बाद मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।सीबीआई सूत्रों ने  दावा किया है कि मुख्‍यमंत्री से पूछताछ के दौरान  हिमाचल के कुछ केबिनेट के मंत्रियोंं व कांग्रेसी नेताओं के नाम भी सामने आए है। ये नाम किस संदर्भ में सामने आए हैं इसका खुलासा सीबीआई सूत्रों ने नहीं किया है।सीबीआई का कहना है कि वीरभद्र सिंह से तीसरे दिन(सोमवार को) भी पूछताछ जारी रहेगी।

वीरभद्र सिंह शाम पौने दस बजे तक सीबीआई मुख्‍यालय में ही थे। उनसे सुबह 11 बजे से देर शाम तक पूछताछ की जाती रही। ऐसे मेंं वीरभद्र सिंह देश के ऐसे पहले मुख्‍यमंत्री बन गए है जिनकेखिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामले में लगातार सीबीआई जैसी एजेंसी ने लगातार तीन दिनों तक पूछताछ जारी रखी हो। उधर, सीबीआई की ओर से लगातार ग्रिल किए जाने पर भाजपा  ने मुख्‍यमंत्री से पद से इस्‍तीफा देने की मांग  कर दी है।

सीबीआई ने दावा दिया कि वीरभद्र सिंह सवालों के जवाब टालते रहे हैं।ऐसे में इस मामले दर्ज एफआईआर में उनके परिवार के सदस्‍योंं व बाकी लोगों को जल्‍द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।सीबीआई की एफआईआर में उनकी पत्‍नी प्रतिभा सिंह,उनके बेटे व हिमाचल युवा कांग्रेस  के अध्‍यक्ष विक्रमादित्‍य के अलावा आनंद चौहान व परवाणू के सेबों के आढ़ती चुन्‍नी लाल के नाम  शामिल है।समझा जा रहा है कि इन सबसे सीबीआई पूछताछ करेगी व सब कुछ  इस महीने के आखिर तक  निपटा दिया जाएगा।ऐसे  में अब उनकी सीबीआई  कस्‍टडी की संभावना बढ़ती जा रही है। 

समझा जा रहा है कि ऐसे में  वीरभद्र सिंह मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और दूसरी ओर प्रदेश के वरिष्‍ठ नौकरशाह से खफा  है व उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।

सीबीआई की टीम ने आज मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह से भ्रष्‍टाचार व आय से अधिक संपति के मामले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की ।वह सुबह सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्‍यालय पहुंच गए थे। सीबीआई उन्‍हें तब से लेकर शाम नौ बजे तक ग्रिल करती रही है।खबर लिखे जाने तक वीरभद्र सिंह सीबीआई  के मुख्‍यालय से बाहर नहीं आए थे।

हालांकि  सीबीआई उन्‍हें इस मामले अरेस्‍ट करेगी या नहीं ये आगामी दिनों में पता चलेगा लेकिन सीबीआई सूत्रों का कहना है कि उन्‍हें वीरभद्र सिंह की जुबान से कई सवालों के स्‍पष्‍ट जवाब नहीं मिले  है। ऐसे में उनकी कस्‍टडी को लेकर बाद में विचार किया जाएगा।

6.03 करोड़ रुपए के घपले में वीरभद्र सिंह से सीबीआई की ये पूछताछ  आज दूसरे भी जारी रही