शिमला/अर्की।50 यात्रियोंं से भरी शिमला से मंडी जा रही एक निजी बस के दाड़लाघाट में हादसे का शिकार होने से उसमें सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी घायल हुए है। घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी अस्‍पताल के अलावा स्‍थानीय अस्‍पतालों में ले जाया गया है।घायलों में कइयों की हालात गंभीर बताई जा रही है।सूत्रों के मुताबिक मृतकों की तादाद बढ़ सकती है।मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।सूत्रों के मुताबिक तीन घायलों की मौत अस्‍पताल को जाते हुए रास्‍ते में हुई।

जानकारी केमुताबिक बस चालक महेंद्र व कंडक्‍टर संजू बुरीतरह से घायल हुए व दोनों को शिमला  के इंदिरा गांधी अस्‍पताल में दाखिल किया गया है। जहां पर दोनों की स्‍िथति गंभीर बनी हुई

पुलिस के मुताबिक हादसा दाड़ला के आगे चमाकड़ी पुल के पास हुआ जहां पर करीब 50 यात्रियों से भरी गुलेरिया ट्रेवल की ये निजी बस सड़क से नीचे लुढ़क कर नाले में जा गिरी।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय लोगों  ने घायलों को सड़क तक पहुंचाना शुरू किया । इसके बाद दाड़ला से पुलिस भी आ पहुंची।

हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि ओवरस्‍पीड हादसे की वजह हो सकती है।लेकिन ये सब छानबीन के बाद ही पता चलेगा।डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर ठाकुर  ने कहा कि चालक महेंद्र  बस से नियंत्रण खो बैठा और बस नीचे जा गिरी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस हादसे पर  राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र सिंह ने दुख जताया है।