शिमला।एजूकेशन के अपने कारोबार को आगे बढ़ाते हुए रयात बाहरा यूनिवर्सिर्टी चंडीगढ़ ने बीटैैक व एमबीए कोर्सो को इंडस्‍ट्री  की मांग के अनुरूप करने के लिए दुनिया की नामी कंपनियोंं गूूगल,ऑरेकल,एप्‍पल,आईबीएम के अलाव बाँँबे स्‍टॉक एक्‍सचेंज और टीडीएस के साथ करार किए है।ये दावा रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्‍टीट्यूशंस  के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बा‍हरा  ने यहां आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में किया ।बाहरा की यूनिवर्सिटी  वाकनाघाट में भी है।

गूगल के सीईओ  सुंदर पिचई  के उस दावेे को जिसमें पिचई ने कहा था कि गूगल को 2020 तक अकेले भारत में बीस लाख एंड्रायड डवलपर्स चाहिए, का हवाला देते हुए कहा कि रयात बहारा यूनिवर्सिर्टी ने इस बारे गूगल के साथ बातचीत करके बीटैक में एंड्रायड डवलपमेंट  व डिजीटल मार्किटिंग में एमबीए के कोर्स डिजाइन किए है। ये कोर्स अगस्‍त से शुरू हो जाएंंगे। बाहरा ने कहा कि बीटैक की सालाना फीस एक लाख बीस हजार के करीब होगी व एमबीए की इसे 15 -20 हजार रुपए ज्‍यादा हो सकती  है।  

इसके अलाावा  दुनिया की नामी यूनिवर्सिटी ऑरेकल के साथ भी  करार किया गया है जिसके तहत बीटैक व एमबीए के कोर्सों को ऑरेकल यूनिवर्सिटी  ने डिजाइन किया है।

आईबीएम के साथ कंप्‍यूटर साइंस में क्‍लाउड कंप्‍यूटिंग व साइबर सिक्‍योरिटी एंड फारेंसिक  में बीटैक  के अलावा एमबीए को लेकर करार किया गया है।  एप्‍पल के साथ आइफोन आपरेटिंग  सिस्‍टम में बीटैक का  कोर्स शुरू किया जा रहा  है। अलावा बांबे सटॉक एक्‍सचेंज के साथ मिलकर भी फाइनेशनल मैनजमेंट में कोर्स शुरू किया जाएगा।

 

(उन्‍होंने कहा कि एमबीए पास करने वाले में से केवल 25 प्रतिशत लोगों को ही जॉब मिलती है। चूंकि अधिकतर संस्‍थानों में पुराने कोर्स पढ़ाए जा रहे है। जो आज की मांग के मुताबिक खरे नहीं उतर रहे है। इसलिए बाहरा ने इंडस्‍ट्री के साथ बैठकर  उनकी मांग के मुताबिक कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है।

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी  के वाइस चांसलर राज सिंह ने नए शुरू किए जाने वाले कोर्सो की खासियत ये होगी कि इसमें प्‍लेसमेंट के लिए इन कंपनियोंं के अधिकारियों, बाहरा  के टीचर व स्‍टूडेंट्स की एक संयुक्‍त समिति गठित की जाएगी।