चंबा/शिमला। जिला के संघणी से डलहौजी जा रही है एक निजी बस के सड़क के नीचे लुढ़क जाने से  उसमें सवार नौ यात्रियों की मौके पर हो मौत हो गई है जबकि 42 यात्री बुरी तरह से जख्‍मी हुए है। घायलों को स्‍थानीय लोगों  की मदद से अस्‍पताल पहुंचाया गया।अधिकतर घायलों की  स्थिति गंभीर बनी हुई।बस ने कई पलटे खाएं  है और वो पुरी तरह से क्षतिग्रसतहुई है। स्‍थानीय लोगों  ने बस में फंसे यात्रियों और इधर -उधर छिटके यात्रियों को मुश्किल से बाहर निकाला व उपर सड़क तक पहुंचाया।

शर्मा कंपनी की यात्रियोंं से खचाखच भरी ये बस चौहड़ा बांध के समीप धांई नाले के समीप दुर्घटना ग्रस्‍त हो गई। अभी हाल ही में मंडी के जोगेंद्र नगर में  एचआर टीसी  की एक बस दुर्घटना हो गई थी। इस हादसे में दो दर्जन के करीब  यात्रियोेंं  की मौत हो गई थी।

10-12 दिनोंके भीतर ये प्रदेश में दूसरा सड़क हादसा है।मरने वालों में दो पंजाब के सगंरूर व  बाकी हिमाचल के स्‍थानीय  लोग  बताए जा रहे है। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल है। घायलों को बनीखेत  व डलहौजी के अस्‍पतालों में दाखिल किया है।तहसीलदार अजय पराशर के मुताबिक घायलों  को हर संभव सहायता मुहैया करााई जा रही  है।

उधर,जिला प्रशाासन ने मृतक यात्रियोंं के आत्रितों को दस-दस हजार व घायलों को5-5 हजार रुपए की फोरी  सहायता देने का एलान किया है।हादसे की जानकारी मिलने पर स्‍थानीय एमएलए  आशा कुमारी ने घटनास्‍थल  का दौरा किया।