शिमला।बीसीसीआई सचिव व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर  और मुख्‍यमंत्री वीरभद्र के बीच हुई मुलाकात के बाद धर्मशाला में भारत  व पाकिस्‍तान के बीच 19 मार्च के प्रस्‍तावित क्रिकेट मैच से संशय हटा नही है। अनुराग ठाकुर के पिता व पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के राजनीतिक दुश्‍मन इस मैच के खिलाफ एक हो गए है और शहीदों की शहादत का इस विरोध के लिए दोनों ओर से पूरी तरह से इस्‍तेमाल किया जा रहा है।हालांकि धूमल व अनुराग के सबसे बड़े राजनीतिक दुश्‍मन मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को ये पिता -पुत्र पटाने का पूरा प्रयास कर रहे है और लगभग लगभग पटा भी चुके है। लेकिन वो दूसरे राजनीतिक दुश्‍मन जिनका राजनीतिक कैरियर धूमल ने भाजपा में तबाह कर दिया था, वो एकजुट हो रहा  है। इन राजनीति दुश्‍मनों में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार व हिलोपा के प्रमुख महेश्‍वर सिंह भी शामिल है।

धूमल परिवार की संपतियों की जांच की मांग करने वाले कांगड़ा के वकील विनय शर्मा के बाद हिमाचल आम आदमी पार्टी के संयोजक राजन सुशांत भी मैच के विरोध में उतर गए है। कांग्रेस नेता व एक समय में धूमल के सखा रहे मेजर विजय मनकोटिया मैच का विरोध कर चुके है।

विनय शर्मा  ने दोपहर को बाकायदा संवादददाता सम्‍मेलन कर कहा कि पठानकोट व पंपोर में शहीद हुए जवानों के घरों में मातम पसरा है और अनुराग ठाकुर की एचपीसीए के लोग शहीदों के घरों में जाकर उन्‍हें भारत पाक के बीच मैच के लिए राजी कराने जा रहे है। देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वालों के लिए इस पर शर्म आनी चाहिए। विनय शर्मा से पूछा गया कि क्‍या वो  धूमल परिवार से रंजिश होने की वजह से ये विरोध कर रहे है तो उन्‍होंने कहा कि ऐसा नहीं है।वो हाल ही में शहीद हुए जवानों के परिवारों से मिले । ये उनकी भावनाएं थी। हम उन परिवारों की भावनाओं के साथ खड़े है  और अगर ये मैच रदद नहीं हुआ तो जनता धर्मशाला के शहीदी स्‍मारक में अंदर भूख हड़ताल करेगी।

वकील विनय शर्मा ने आज एलान कर दिया कि प्रदेश की जनता इस मैच नहीं होने देगी। उन्‍होंने दावा किया कि पाकिसतान मैच कराने के लिए फिलहाल मुकर गया है।ये पहली जीत है व इस जीत का जश्‍न वो आठ मार्च को धर्मशाला में बने शहीदी स्‍मारक के पास रखे पैटेंट टैंक पर तिरंगा फहराकर मनाएंगे। धूमल परिवर की संपतियों की जांच  की मांग करने के बाद प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकार की ओर सरकारी वकील नियुक्‍त किए गए वकील विनय शर्मा ने इस मैच के खिलाफ 15 दिसंबर 2015 को तिरंगा यात्रा शुरू की थी।

विनय शर्मा ने ये कह कर कि खतरा स्‍टेडियम  के बाहर व भीतर दोनों जगह हो सकता है,सनसनी फैलाने की कोशिश की है। विनय शर्मा को भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार से भी जोड़ा जाता रहा है।विनय ने कहा कि खतरे का नासूर पाकिस्‍तानी टीम है।पठानकोट व पंपोर हमलों के लिए पाक के उस दावे जिसमें पाक ने कहा किये नॉन स्‍टेट एकटर्स का काम है,तो पाक टीम को इन हमलों के लिए कैसे जिम्‍मेदार माना जाना चाहिए।विनय बोले,पठानकोट  में हमला हुआ था तो मोदी सरकार ने सचिव स्‍तर की वार्ता को रदद कर दिया था।ये मैच इसलिए रदद नहीं किया जा रहा है क्‍योंकि करोड़ों अरबोंं का सटटा लगा है। इसके अलावा एचपीसीए  ने जो टैक्सियां व बसें बुक  करा रखी है,वोलोकल लोगों कीनहींबाहरी लोगों की है।ऐसे में  फायदा तो चंद लोगों का होने वाला है।

धूमल परिवार के लिए19 मार्च को प्रस्‍तावित ये मैच प्रतिष्‍ठा का सवाल बन गया।राजनीतिक विरोधियों के बीच शातिर राजनीति के लिए शुमार अनुराग ठाकुर व  प्रेम कुमार धूमल ने मैच कराने की खातिर हर तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए है। अनुराग ठाकुर ने अपने पिता प्रेम कुमार धूमल को आगे कर मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात करा दी है। इस काम में  वीरभद्र के करीबी मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सुधीर शर्मा को बीच में डाला गया।मुकेश अग्निहोत्री को धूमल किसी जमाने में भाजपा का टिकट देने का दाना डाला करते थे।वीरभद्र सिंह यही चाहते है कि धूमल व अनुराग किसी भी तरह उनकी चौखट में आए और वो उन्‍हें मैच का तोहफा देकर खुद के भ्रष्‍टाचार के मामलों से छुटकारा डालने का रास्‍ता ढूंढ रहे है। उधर राजनाथ सिंह ने भी वीरभद्र सिंह  फोन पर मन की बात की है तो कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला को वीरभद्र सिंह को मनाने के लिए लगाया गया।बताते है कि मनकोटिया को भी मनाने के प्रयास किए जा रहे है।

लेकिन शनिवार दोपहर बाद धूमल के एक बड़े राजनीतिक शत्रु राजन सुशांत  ने यह कह कर कि क्रिकेट मैच मित्र राष्‍ट्रो के साथ ही होना चाहिए  अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ा दी है।उन्‍होंने कहा आम आदमी पार्टी मेजर मनकोटिया व मैच का विरोध करने वालों का समथ्रन करती है।प्रदेश में क्रिकेट खेला जाए व  खूब खेला जाए,लेकिन बाकी देश की टीमें यहां है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के साढ़े तीन लाख सैनिक परिवार है,उनकी भावनाओं  की कदर होनी चाहिए।बताते है कि मीडिया का एक खेमा इस मैच को कराने की लॉबिंग में लगा हुआ है। इस खेमें को धूमल का करीबी  माना जाता ह।

मैच को कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मेजर  मनकोटिया मैच के विरोध में खड़े हो चुके है।ऐसे में धूमल व अनुराग के एक एक राजनीतिक दुश्‍मन उनके लाडले के इस महत्‍वपूर्ण मैच को रदद कराने के लिए एकजुट हो गए है,ये दिलचस्‍प है।मैच 19मार्च  कोप्रस्‍तावति है और तब तक किसका क्‍या स्‍टैंड रहता है ये देखना है।मैच कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर होचुकी है और सरकार कह चुकी है कि वो सुरक्षा देने के लिए तैयार है।लेकिन साथ ही वीरभद्र सिंह ये भी कह रहे है कि उनकी पुलिस भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों पर बल प्रयोग नहीं करेंगे।ऐसे में संसद में शहीदों  के नाम पर राहुल गांधी पर हमला बोलने वाले अनुराग ठाकुर खुद शिकंजे में फंस गए है। उन्‍होंने साथ ही अपने पिता धूमल को भी असमंजस में डाल दिया है।