शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्‍य सहकारी बैंक में 232 क्‍लर्कों की भर्ती करने का एलान कर दिया गया हैं।  इन पदों के लिए छह मार्च से आवंदन भी मांग लिए हैं। बैंक  प्रबंधन का कहना  है कि इन नियुक्तियों से न केवल राज्‍य के लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि बैंक की ग्रामीण शाखाओं में खाली पड़े पदों पर कर्मचारियों की कमी पूरी होगी।  

क्‍लर्कों की इस भर्ती के लिए न्‍यूनतम शैक्षणिक योग्‍यता बारहवीं पास रखा गया है जबकि अधिकतम आयु 38 साल हैं।

बैंक के निदेशक हरिकृष्‍ण हिमराल ने कहा कि कि बैंक ने पिछले ही महीने 64 सहायक प्रबंधकों की भर्ती की है और अब 232 क्‍लर्कों की भर्ती करने जा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि सरकार व बैंक के सामूहिक प्रयासों से इस पहाड़ी राज्‍य के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदेश के विभिन्‍न स्‍थानों पर 22 नई शाखाएं खोल रहे हैं।

हिमराल ने कहा कि अब राज्‍य सहकारी बैंक में नवीनतम साफटवेयर फिनेकल -10 पर काम करने जा रहे हैं। मौजूदा साफटवेयर सीबीएस को हटाया जा रहा है ताकि फिनेकल-10 जो बैंकिंग श्रेत्र में सबसे भरोसेमंद सुरक्षित व नवीनतम साफटवेयर हैं। इस साफटवेयर पर काम करने के बाद बैंक ग्राहकों सर्वोतम डिजिटल बैंकिंग सेवा प्रदान करने में सक्षम हो जाएंगे।