शिमला। विश्व हिंदू परिषद की ओर से घर-घर चलाए गए अभियान के तहत लव जिहाद के 16 मामले सामने आए है। इनमें से अधिकतर मामले जिला सिरमौर के माजरा के अलावा नाहन,चंबा के तीसा, से लेकर बिलासपुर तक है। ये दावा विश्व हिंदू परिषद के मनोज ठाकुर ने मोबाइल पर पूछे सवाल के जवाब में किया। उन्होंने कहा कि बालूगंज थाने का एसएचओ मुसलमानों की आबादी से परेशान है। एक लड़की तीसा से,एक ज्वालाजी से,एक बिलासपुर से,एक मंडी के बीड़ इलाके से मुसलमान लड़कों के साथ गई है। नाहन में जो लड़की मुसलमान लड़के के साथ गई थी उसके तो 12 साल का लड़का भी है।इस तरह के 16 मामले सामने आए है। हिमाचल में लव जिहाद के मामले है ये दावा दुर्गावाहिनी उतर संयोजिका रजनी ठुकराल ने किया मीडिया को जारी विज्ञिप्त में किया था।विज्ञिप्त में दिया रजनी ठुकराल का नंबर स्वीच ऑफ चल रहा है। दूसरा नंबर मनोज ठाकुर का था।मनोज ठाकुर ने अजीब दावा किया कि आजादी से पहले हिमाचल मे कोई मुसलमान ही नहीं था।
उधर, ठुकराल ने अपनी विज्ञिप्त में दावा किया कि प्रदेश में ऐसी लड़कियों की फ़ेहरिस्त लम्बी है जिनको मुसलमान लड़कों ने अपने जाल में फँसाया और बाद में उनकी जि़न्दगी तबाह करके उन्हें छोड़ दिया, ऐसी लड़कियों की सूची भी बड़ी है जो लापता हैं और दुर्गावाहिनी को शक है कि मुसलमान लड़के उन्हें भगा कर उत्तर प्रदेश या अन्य स्थानों पर ले गये हैं। वे अब किस स्थिति में हैं, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। ठुकराल ने कहा कि इन तमाम मसलों को लेकर विहिप का एक प्रातिनिधिमण्डल पिछले दिनों मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला था।
रजनी ठुकराल ने दावा किया कि आज हिमाचल जैसे शांत क्षेत्र में भी लव जिहाद की घटनाएं बढ़ रही है।
ये है लव जिहाद
ठुकराल ने कहा कि लव जिहाद शब्द का वैधानिक क्षेत्र में सबसे पहले इस्तेमाल केरल उच्च न्यायालय ने किया था। न्यायालय ने जो कहा उसका भाव यह था कि कई बार साजि़श के तहत मुसलमान लड़के हिन्दू लड़कियों से प्यार का नाटक रचते हैं और उन्हें अपने इस साजि़शी प्यार में फाँस कर उनसे शादी कर लेते हैं। शादी से पहले या बाद में उनका मतान्तरण करते हैं। यह पूरी प्रक्रिया लव जिहाद कहलाती है। क्योंकि इस पूरे अभियान में प्यार ग़ायब है। साजि़श करके हिन्दू लड़कियों का मतान्तर करना ही मक़सद है। यह साजि़श तब और ज़्यादा ख़तरनाक हो जाती है जब इसे बहुत ही सुसंगठित तरीक़े से देशी विदेशी पैसे की मदद से एक आंदोलन के रुप में गिरोहों द्वारा चलाया जाता है। न्यायालय ने सरकार से आग्रह किया था कि इस प्रकार के आंदोलन और रैकेट की जाँच की जानी चाहिये ताकि इसे चलाने वाली शक्तियाँ बेनक़ाब हो सकें ।
घर वापसी कराएगी दुर्गवाहिनी
रजनी ठुकराल ने कहा कि दुर्गावाहिनी प्रदेश में घरवापसी अभियान चलाएगी।अगर कोई हिन्दू लड़की लव जिहाद के आंदोलन से जुड़े हुये किसी मुसलमान लड़के के चक्र में फँस कर मुसलमान बन जाती है। लेकिन अब वह वापस अपनी परम्परागत आस्था और विरासत के अपने घर आना चाहती है व फिर से हिन्दू होना चाहती है। वह घर वापसी चाहती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उसको इसका अधिकार है या नहीं । आश्चर्य है कि सेक्युलर होने का दम भरने वाली तमाम पार्टियाँ उस की इस घर वापसी को ही मतान्तरण बता रही हैं और डट कर विरोध कर रहीं हैं।
रजनी ठुकराल ने बताया की दुर्गावाहिनी हिमाचल में आने वाले समय में युवतियों के बीच जन-जागरण का अभियान चलाऐगी तथा आगामी दिनों में युवतियों के प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन जिला वार किया जाएगा। जिसमें युवतियों को योगासन, दण्ड, रायफल चलाना,युद्ध, योगासन का प्रशिक्षण व अपनी सनातन संस्कृति, परिवार प्रबोधन तथा समाज में फैल रही कुरितीयों, लव जिहाद, धर्मान्तरण इत्यादि विषयों की जानकारी दी जाएगी।
(0)