शिमला।शिमला।प्रेस क्‍लब शिमला के 28 सदस्‍यों की ओर से की गई शिकायत पर चल रही जांच की छाया में हुए प्रेस क्‍लब के चुनावों वरिष्‍ठ पत्रकार धनंजय शर्मा मतों के बड़े अंतर से प्रधान चुन लिए गए है।महासचिव  के पद पर अनिल भारद्वाज (हैडली) विजयी रहे। कोषाध्‍यक्ष को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। इस पद पर पंकज राक्‍टा विराजमान हुए है।

प्रेस क्‍लब के चुनावों में उपाध्‍यक्ष पद की दो सीटों पर एकमात्र महिला पत्रकार प्रतिभ कंवर विजयी हुई ।प्रेस क्‍लब की पूरी कार्यकारिणी में वही एकमात्र महिला विजयी हुई है।उपाध्‍यक्ष की दूसरी सीट जगदीश वर्मा विजयी हुए उन्‍हें प्रतिभा कंवर(अनु)से ज्‍यादा मत मिले।

गवर्निंग काउंसिल  की सात सीटों  के लिए मतदान हुआ जिनमें से सात सदस्‍य चुन लिए गए है। गवर्न‍िंंग काउसिंल के लए चुने गए सदस्‍यों में एक भी महिला प्रत्रकार नहीं है। काउसिंल के लिए किसी भी महिला पत्रकार ने पर्चा नहीं भरा था।

गवर्निंग काउंसिल के लिए उज्‍जवल शर्मा को 131,देवेंद्र हैटा को 144,रमन शर्मा को 127,विकास शर्मा व अजय बनियालको 121,यादविंदर शर्मा को 106 और भूपिंदर सिंह को 90मिले व इन्‍होंने  इन सीटों पर कब्‍जा।

प्रधान पद के लिए  प्रेस क्‍लब के पूर्व अध्‍यक्ष ज्ञान ठाकुर को 53 मत मिले जबकि कुलदीप शर्मा उनसे ज्‍यादा वोट ले गए। उन्‍हें 55 वोट मिले।जगमोहन शर्मा को18 तो अश्‍वनी वर्मा को 4 ही वोट मिले।

बहरहाल विवादों के बीच ही प्रेस क्‍लब के चुनाव संपन्‍न हो गए है।लेकिन अभी विवाद थमा नहीं है। प्रेस क्‍लब के पूर्व प्रधान ज्ञान ठाकुर ने चुनाव पर रोक न लगे इस बावत बाकायदा अदालत में केविएट फाइल कर रखी थी।

चूंकि 28 पत्रकारों की शिकायत पर रजिस्‍ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी  की ओर से जांच कराई जा रही है। ऐसे में प्रेस क्‍लब  की ये कार्यकारिणी रहेगी या नहीं ये देखना दिलचस्‍प होगा। इन चुनावों में एक दिलचस्‍प पहलू ये रहा है कि राजनीतिक पार्टी भाजपा से जुड़े युवा नेता व कार्यकर्ता दिलचस्‍पी लेते रहे।