शिमला। प्रदेश की सुक्‍खू सरकार के स्‍तर पर जिला सोलन के दाडला व जिला बिलासपुर के बरमाणा में पिछले 53 दिनों से अदाणी घराने की ओर से बंद किए सीमेंट कारखानों को खुलवाने के लिए ट्रक आपरेटरों ने अब दिल्‍ली कूच की भी योजना बनाई हैं।

जानकारी के मुताबिक आपरेटरों के कुछ प्रतिनिधि इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बात करने जा रहे हैं। यह सब आपरेटरों की ओर से बीस तारीख को दाडला में बुलाई महापंचायत से पहले करने की योजना हैं।

मोदी व शाह  से मिलने के भाजपा नेताओं को भी साथ लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बावत ऊना में चल रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान भाजपा नेताओं  से इस बावत आपरेटरों  की ओर से बात की जाएगी। भाजपा नेताओं  के जरिए मोदी व शाह से समय लेने की योजना हैं ताकि उनसे इन मसलों को उठाया जा सके।

याद रहे आपरेटरों के समर्थन भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष व सांसद सुरेश कश्‍यप 27 जनवरी को दाडला में आ चुके हैं। आपरेटरों की ओर से भाजपा-कांग्रेस सभी दलों के नेताओं को अपने साथ रखा गया हैं।

उधर, कल सोमवार को मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू सरकार की ओर से आपरेटरों की ओर से प्रस्‍तावित दरों पर क्‍या अदाणी की ओर से क्‍या जवाब मिलता है इसका खुलासा हो जाएगा। कल मामला सुलझ जाएगा, ज्‍यादातर आपरेटरों को इसकी उम्‍मीद नहीं हैं। हालांकि वह कल का इंतजार तो कर ही रहें हैं।

जानकारी के मुताबिक  इन प्रस्‍तावित दरों  पर सभी ट्रक यूनियनों की सहमति नहीं थी केवल दो –तीन यूनियनों ने ही दस रुपए प्रति किलोमीटर प्रति टन और 10 रुपए 20 पैसे किलोमीटर प्रतिटन के  हिसाब से मालभाडे की दरें प्रस्‍तावित की  हैं।