शिमला। राजधानी से तीस किलोमीटर दूर ठियोग के पास कार व टिप्‍पर की आमने–सामने हुई भिड़ंत में कार में सवार भाई-बहन  व चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से जख्‍मी हुआ हैं। घायल व्‍यक्ति को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लाया गया हैं।

हादसा सुबह 10 बजे के करीब उस समय हुआ जब रोहड़ू से शिमला की ओर आ रही कार को ठियोग के समीप भेखलटी में तेज रफ्तार टिप्‍पर ने धरमाड़ी मोड़ पर सामने से आ रही कार को टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍म थी कि कार के परखचे उड़ गए और चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 28 वर्षीय चालक धर्मेंद्र,42 वर्षीय उसकी बहन निशा,32 वर्षीय भाई अनूप शामिल हैं।इस हादसे में अरुण नामक युवक बुरी तरह से जख्‍मी हुआ।टक्‍कर के तुरंतबाद सभी राजधानी के इंदिरा गांधी मेडिकल  कॉलेज में  लाया गया,जहां पर डाक्‍टरों ने  तीन को मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी ठियोग बलबीर जसवाल ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्‍टमार्टम कर उन्‍हें परिजनों को सौंप दिया हैं।पुलिस ने टिप्‍पर के चालक उना निवासी अनिल जोशी को हिरासत में ले  लिया हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।