शिमला। होटल में अनबांडैंड पापड़ और असुरक्षित खादय तेल इस्‍तेमाल करने से जुड़े विवाद को निपटाने के लिए दो लाख रुपए की रिश्‍वत मांगने वाली कुल्‍लू की महिला अफसर को अदालत ने तीन दिन के विजीलेंस रिमांड पर भेज दिया है।

कुल्‍लू की सहायक आयुक्‍त खादय सुरक्षा और नियामक भविता टंडन को विजीलेंस कुल्‍लू की टीम ने अदालत पेश किया व अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया हैं।

 

ये है मामला

मनाली के पदम चंद नामक शख्‍स ने विजीलेंस कुल्‍लू के समक्ष शिकायत की थी होटल में अनबांडैंड पापड़ और असुरक्षित खादय तेल इस्‍तेमाल करने से जुड़े विवाद को निपटाने की एवज में टंडन दो लाख रुपए की रिश्‍वत मांग रही है। इस बावत होटलियर को खादय,सुरक्षा और नियमन अधिनियम 2011 के तहत नोटिस भी भेजा गया हैं।

 

इस बावत एक प्रीमत चंद की ओर से विजीलेंस को एक शिकायत भी दी गई। शिकायत मिलने के बाद विजीलेंस कुल्‍लू ने  डीएसपी विजीलेंस कुल्‍लू अजय कुमार की देखरेख में जाल बिछाया और जब शिकायत कर्ता ने टंडन के ऑफिस में चपड़ासी  केशव राम को रिश्‍वत के एक लाख दस हजार रुपए थमाए तो विजीलेंस की टीम ने  भविता टंडन और खादय सुरक्षा अधिकारी पंकज की मौजूदगी में चपड़ासी केशव से  ये एक लाख दस हजार रुपए की रिश्‍वत की रकम बरामद कर ली।

 

सहायक आयुक्‍त भविता टंडन ने शिकायत कर्ता को निर्देश दिए थे कि वो रिश्‍वत की रकम चपड़ासी केशव को थमाएं। शिकायत कर्ता ने ऐसा ही किया और सब दबोच लिए गए ।विजीलेंस की टीम ने बीते रोज की सहायक आयुक्‍त भविता टंडन,खादय सुरक्षा अफसर पंकज और चपड़ासी केशव को बीते रोज की अरेस्‍त कर लिया था।

 

इनके खिलाफ भ्रष्‍टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत विजीलेंस थाना कुल्‍लू में मामला दर्ज कर लिया गया था। इन्‍हें अरेस्‍ट करने के बाद इंस्‍पैक्‍टर अशोक कुमार की अगुवाई में इनसे पूछताछ की जाती रही।