शिमला। दुनिया के सैलानियों को हिमाचल की वादियों से रूबरू कराने की मुहिम के चलते हिमाचल टूरिज्‍म विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे हिमाचल ट्रेवल मार्ट में देश विदेश के ट्रेवल एजेंटों और मीडिया जगत ही हस्तियों की सैर कराएगी।इस मार्ट में जर्मनी,अमेरिका,ब्रिटेन,फ्रांस,बुल्‍गेरिया, साउथ अफ्रीका,यूक्रेन,आस्‍ट्रेलिया और रशिया से डेलिगेट आ रहे है।

22तारीख से शुरू हो रहे इस ट्रेवल मार्ट  में 10 देशों के पर्यटन से जुड़े प्रतिनिधि,11देशोंकी मीडिया हसितयां शिरक्‍त कर हिमाचल के पर्यटन स्‍थलों के बारे में जानेंगे।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्‍यक्ष्‍  व राजनीतिक तौर पर  मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरोधी  मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने  कहा कि इस मार्ट में यूके, जर्मनी,यूएई,श्रीलंका नेपाल आदि कई देश से  अंतर्रराष्‍ट्रीय मीडिया जगत की हसितयां शिरक्‍त कर रही है।उन्‍होंने कहा कि दुनिया के सैलानियों को इस मार्ट में हिमालय के टूरिस्‍ट स्‍थलों से  रूबरू कराया जाएगा।

मार्ट में  देश के 500 के करीब ट्रेवल एजेंट और हिमाचल के 50 ट्रेवल एजेंट एक दूसरे से बिजनेस टू बिजनेस को लेकर विचार विमर्श करेंगे।करीब 2000 के करीब अप्‍वाइटमेंटस निर्धारित की गई है।

इसके अलावा बिहार,गोवा,महाराष्‍ट्र,झारखंड,आंध्रप्रदेश,तेलांगना,गुजरात, और छतीसगढ़ जैसे आठ राज्‍य अपने -अपने राज्‍यों के टूरिजम को यहां आने वाले डेलिगेट्स व सैलानियों के  समक्ष मार्किट करेंगे।

पहले की तरह इस बार भी मेजर मनकोटिया ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को पर्यटन के विसतार में बड़ीबाधा करार देते हुए जहां अपने ही सरकार पर हमला बोला वहीं पर केंद्र की मोदी सरकार  पर भी धावा बोला। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस  की बीते दिनों शिमला के लिए उड़ाने भरने के मामले की सुनवाई करते हुए टिप्‍पणियों का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल से सौतेला व्‍यावहार करती रही है। उन्‍होंने कहा कि बीते रोज सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्‍पणी की थी कहीं मोदी सरकार गैर एनडीए शसित राज्‍यों से भेदभाव  तो नहीं कर रहीं है।

मनकोटिया ने कहा  कि सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद अब शिमला केि लिए जल्‍द ही उड़ाने शुरू होने की उम्‍मीद है।टेंपल टूरिज्‍म  से लेकर बुद्धिस्‍ट  व ट्राइबल टूरिज्‍म के क्षेत्र में सैलानियों की आमद की क्षमता को लेकर उन्‍होंने कहा इस बावत जम्‍मू कश्‍मीर  व उतराखंड  सरकार के साथ साझे पैकेज को लेकर वो बातचीत शुरू की थी लेकिन दोनों राज्‍यों में सरकारों के अस्थिर होने से ये सिरे नहीं चढ़ पाई। मनकोटिया ने कहा कि किन्‍नौर,लाहुल-स्पिति से लेकर लेह -लद्दाख तक पैकेज तैयार करने का प्रस्‍ताव  दिया है। इसे केंद्र  सरकार को भी भेजा गया है ताकि तीनों राज्‍यों का एकीकृत प्‍लान बने।

उन्‍होंने कहा कि यहां आने वालीहस्तियोंसे प्रदेश की झीलों में शिकारा व हाउस बोट जैसे  सुविधाएं विकसित करने को लेकर बातचीत की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि कालका -शिमला रोड  फोरलेन बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है जबकि पठानकोट मंडी रोड भी फोरलेन बनने जा रहा है।जबकि रेलवे में पठानकोट,जोग्रेंद्र  नगर लाइन को ब्रॉडगेज बनाने की मंजूरी मिल गई है।