शिमला।अरविंद केजरीवाल मॉडल को हिमाचल में लागू करने के वादे के साथ ही आम आदमी पार्टी ने आज अपनी नई कर्यकारिणी का एलान कर प्रदेश में तीसरे विकल्प के उभरने की एक बार फिर से उम्मीपद जताई है। सिरमौर से सुरजीत ठाकुर को पार्टी ने हिमाचल ईकाई का नया अध्यटक्ष नियुक्त किया है। ठाकुर ज्यासदा जाना पहचाना नाम नहीं है लेकिन वह भाजपा प्रदेश अध्यटक्ष सुरेश कश्यतप के जिला से है ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रहे व दिल्लीद के स्वानस्य्दे मंत्री सतेंद्र जैन को प्रर्वतन निदेशालय की ओर से धन शोधन मामले में गिर फतार करने के बाद आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद शिमला पहुंच कर आम आदमी पार्टी की नई टीम का ऐलान कर किया। सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते जनाधार के बाद हिमाचल में नए सिरे से संगठन का गठन किया गया है।
उन्हों ने कहा कि यह टीम हिमाचल में शानदार स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के लिए रोजगार पर काम करेगी व पर्यटन को आगे बढ़ाने के साथ हिमाचल की तस्वीर को बदलने के लिए काम करेगी। टीम अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस के लिए समर्पित रहेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी ने पहले हिमाचल में ग्राम संपर्क अभियान चलाया जिसके तहत राज्य की सभी 3615 पंचायतों में जनसंपर्क करके लोगों को राजनीति से अवगत कराया। इसके साथ साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव मार्च और जन संवाद कार्यक्रम भी चल रहा है। जहां जहां भी पार्टी के कार्यकर्ता जा रहे है हर जगह से एक बात समझ आ रही है कि भाजपा सरकार से सभी लोग दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निक्कमी सरकार के रूप में पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि आप का किसी पार्टी से नहीं बल्कि जनता से गठबंधन रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस पर पार्टी काम करेगी। आप पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि आप का ग्राफ हिमाचल में निरंतर बढ़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा के भी कई नेता आप के संपर्क में है जो आने वाले समय में पार्टी में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के नए अध्य क्ष ने दिल्ली और पंजाब चुनाव में अहम भूमिका निभाई है। अब हिमाचल की जिम्मेवारी मिलने के बाद पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
इस मौके पर नव नियुक्तब अध्येक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि ’संगठन की मजबूती के लिए वह पहले से दस गुना ऊर्जा के साथ किया करेंगे।
सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा को बाहर करके आम आदमी पार्टी जनता को तीसरा विकल्प देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रदेश में मजबूती दी जाएगी और पहले से दस गुनाए ज्यादा ऊर्जा के साथ संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।
हिमाचल के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी लंबे समय से जनसंपर्क में जुटी हुई है। इस दौरान प्रदेश के 18 हजार गांव में कमेटियां गठित कर दी गई है। हर कमेटी में 10-10 लोग शामिल किए गए हैं।
इन्हें दी गई हें जिम्मेबदारियां
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी नई कार्यकारणी सूची में आप भगवंत सिंह, शेर सिंह ठाकुर, रमा गुलेरिया, पूर्ण चंद, पुरेंद्र मोहन कश्यप, एसएस जोगटा, केजी पराशर और मनीष ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है जबकि राकेश मंढोत्रा को सचिव, कुलवंत राणा को वित्त सचिव और बीआर कौंडलए चेतन चम्बयाल, अमन गुलेरिया, पंकज पंडित, संतराम, सुरेंद्र बंधू को राज्य संयुक्त सचिव बनाया है।
’संसदीय क्षेत्रवार इन्हें मिली जिम्मेदारी’
लोकसभा क्षेत्रवार 9 पदाधिकारियों को जिम्मा दिया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रभारी राज ठाकुर, कांगड़ा का राजीव अंबिया, मंडी का केप्टन प्रशांत शर्मा, शिमला का राकेश आजटा को प्रभारी बनाया है। इसके अलावा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सुतेंद्र भारिया को लोकसभा क्ष्ज्ञे त्र सचिव, जितेंद्र ठाकुर को मंडी, विकेंद्र सूद को शिमला, संदीप मनहास को मंडी लोकसभा का संयुक्त सचिव तथा कांगड़ा का देसराज चौधरी को संयुक्त सचिव बनाया है।
’जिला स्तर पर जिम्मेरदारियां
आप ने के सिरमौर जिले का प्रभारी लक्ष्मण नेगी, सोलन का कुलवंत ढिंढसा , शिमला का जेडी चौहान, किन्नौर का अविनाश नेगी, कुल्लू सुरेश नेगी, लाहौल स्पीति का सुदर्शन जस्पा, मंडी राकेश रावत, हमीरपुर धनी राम धीमान, बिलासपुर सुरेश शर्मा, ऊना यशपाल, कांगड़ा कल्याण भंडारी और चंबा का प्रभारी कुकु ठाकुर को बनाया गया है। कांगड़ा में रघुवीर सियाल और संजय भारद्वाज को उप जिला प्रभारी, लाहौलस्पीति कके दोरजी को उप जिला प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी की महिला विंग के प्रदेश अध्याक्ष की जिम्मेडदारी निर्मल शर्मा को दी गई है। जबकि विभा गुलेरिया, आदर्श मेहता, अनिता और सुषमा याार्मा को महिला विंग का उपाध्य क्ष बनाया गया है।
अनूप पटियाल कोे युवा विंग का अध्य क्ष बनाया गया है जबकि मुख्यरमंत्री के हलके सिराज से जबना चौहान को राज्यि उपाध्ययक्ष नियुक्त किया गया है। जबना चौहान के खिलाफ जयराम राम सरकार ने हाल ही में प्रधान रहते हुए नौ सौ सीमेंट की बोरिया खुर्दबुर्द करने का इल्जााम लगाते हुए मामला दर्ज किया था। इस मामले में सरकार को अदालत की फटकार भी लग चुकी है। सुशील बहल को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्य क्ष जबकि दुर्गेश कर्तियाल को अन्यक पिछडा मोर्चा का राज्यन अध्यतक्ष बनाया गया है। कर्नल नरेंद्र पठानिया को आम की रक्षक विंग के राज्यो अध्यरक्ष की जिम्मेादारी सौंपी गई है। याद रहे दिल्लीा के मुख्यीमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंडी रोश शो के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आम आदमी पार्टी की पूरी पूर्व कार्यकारिणी को रातों रात भाजपा में शामिल करवा गए थे । उसके बाद आम आदमी पार्टी बिना कार्यकारिणी के ही प्रदेश में काम कर रही थी।
(71)