शिमला।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा से ठीक एक दिन पहले जयराम सरकार ने बाहरी राज्‍यों से प्रदेश में दाखिल होने तमाम लोगों के लिए इ पंजीकरण की बाध्‍यता शुरू कर दी है। मुख्‍य सचिव राम सुभग सिंह की ओर से आज देर शाम को जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में तमाम अंतरराज्‍यीय आवाजाही जो राज्‍य के लिए होगी उसकी कोविड इ- रजिस्‍ट्रेशन साफटेवेयर के जरिए निगरानी की जाएगी। इस अधिसूचना में यह कहीं नहीं लिखा गया है कि नई पांबदियां कब से लागू होंगी। हालांकि पूर्व मुख्‍य सचिव अनिल खाची की ओर से जारी इस तरह की अधिसूचनाओं में साफ लिखा होता था कि यह कब से लागू होनी है।

बहरहाल स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आला अधिारियों के मुताबिक यह ई रजिस्‍ट्रेशन की यह प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएंगी और अनुराग ठाकुर कल साढ़े 11 बजे के करीब ही परवाणु में दाखिल होंगे। समय को लेकर जयराम सरकार की यह दिलचस्‍प अधिूसचना है।

इस अधिसूचना के मुताबिक अब तमाम माल भाड़ा वाहनों चाहे वह खाली हो या भरे हों इसके अलावा देश भीतर या निर्यात के लिए समाग्री ले जाने वाले वाहनों को इन तमाम पाबंदियों से छूट दी गई है।

इसके अलावा प्रदेश में काम करने रोजाना आने जाने वाले मजदूरों, सप्‍ताह में आने जाने वाले लोगों जैसे उदयोगपतियों, व्‍यापारियों , आपूर्तिकर्ताओं, फैक्‍टरी के मजदूरों, बड़ी -बड़ी परियोजनाओं से जुड़े लोगों सेवा प्रदाताओं, सरकारी अधिकारियों और जो लोग चिकित्‍सा संबंधी कामों से राज्‍य में आना चाहते है और 72 घंटों के भीतर लौट जाना चाहते है उन्‍हें भी इन कोविड नेगेटिव रपट और कोरोना के दोनों टीकों जैसी शर्तों से छूट दी गई लेकिन उन्‍हें ई कोविड पंजीकरण साफटवेयर पर पंजीकरण कराना होगा।

इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के बच्‍चों को जो अपने माता पिता के साथ प्रदेश में आना चाहते है और जिन्‍हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके है या जिनके पास कोविड नेगेटिव रपट है उन्‍हें रजिस्‍ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है।