शिमला। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्‍खू कैबिनेट ने कर्मचारी चयन आयोग के लंबित छह पोस्‍ट कोड की परिणाम निकालने को हरी झंडी दे दी है। मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू की अध्‍यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में सवा दो सालों से लंबित इन 699 पदों को परिणाम निकालने का फैसला लिया हैं।

 

जिन पोस्‍ट कोड की परिणाम को निकालने को हरी झंडी दी गई है उनमें ड्राइंग मास्‍टर पोस्‍ट कोड 980,मार्केट सुपरवाइजर पोस्‍ट कोड977,फायरमैन पोस्‍ट कोड916,क्‍लर्क(सचिवालय) पोस्‍ट कोड 962,लाइनमैन पोस्‍ट कोड 971,और स्‍टेनो टाइपिस्‍ट पोस्‍ट कोड 928 शामिल है।

याद रहे इन तमाम पदों के लिए नियुक्तियां सुक्‍खू सरकार के सत्‍ता में आते ही लंबित हो गई थी।  सुक्‍खू सरकार के सत्‍ता में आते ही कर्मचारी चयन आयोग की ओर से की जा भर्तियों में धांधलियां होने का खुलासा हो गया था। सरकार ने भर्तियों को लेकर तत्‍काल एफआइआर दर्ज करा दी थी व बाद में इस मामले में कई गिरफतारियां हुई थी । बाद में आयोग को भंग कर दिया गया था।

जिन युवाओं के रिजल्‍ट लंबित हो गए थे वो सड़कों पर उतर आए व बाद में सरकार ने इन पदों  के रिजल्‍ट निकालने के लिए मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया व विजीलेंस से लेकर विधि विभाग से राय ली गई और अब उप समिति की सिफारिशों के बाद रिजल्‍ट को निकालने का कैबिनेट से फैसला किया जा रहा है।

 

अब इन पदों पद नियुक्तियां होने का रास्‍ता साफ हो गया है व संभवत: अप्रैल महीने में इन पदों पर नियुक्तियां हो जाएंगी।