[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MP3g5ZLs0a4[/embedyt]
शिमला। केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी के कुल्‍लू दौरे के दौरान एसपी कुल्‍लू गौरव सिंह ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा प्रभारी एएसपी ब्रजेश सूद को तमाचा मार दिया और इसके बाद मुख्‍यमंत्री जयराम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने गौरव सिंह पर लात घुंसे मारने शुरू कर दिए।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी जब हवाई-अडडे से बाहर निकले तो बाहर फोरलेन प्रभावितों ने उनका रास्‍ता रोक लिया। आगे-आगे गडकरी का काफिला चल रहा था जबकि उनके पीछे मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का काफिला आ रहा था। गडकरी ने अपनी गाडी रोकी व नीचे उतर कर फोरलेन प्रभावितों से बात करने लगे। इस दौरान मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर भी वहां आ गए। जानकारी के मुताबिक जयराम ठाकुर ने अपने सुरक्षा कर्मियों को कहा कि उन्‍हें इस बात की पहले जानकारी क्‍यो नहीं थी कि फोरलेन प्रभावित यहां खडे है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बात को लेकर ब्रजेश सूद ने एसपी कुल्‍लू गौरव सिंह ने बातचीत शुरू की दी। इसी पर दोनों में बहस हो गई और गौरव सिंह ब्रजेश सूद को तमाचा जड दिया। इसके बाद मुख्‍यमंत्री सुरक्षा में कर्मियों ने गौरव सिंह को घेर लिया व उन पर लातें मारनी शुरू कर दी।मौके पर जबरदस्‍त हंगामा हो गया । जब यह हंगामा हुआ तो नितिन गडकरी अपनी गाडी निकाल चुके थे व मुख्‍यमंत्री अपनी गाडी आगे कर रहे थे।

यह सब वहां मीडिया के सामने हुआ और केमरे में कैद हो गया। इस घटना के बाद राजधानी शिमला में सचिवालय से लेकर पुलिस मुख्‍यालय तक हडकंप मच गया। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने तुंरत इस मामले की जांच के आदेश दिए व पुलिस उप महानिरीक्षक केंद्रीय जोन मधु सुदन को मौके पर पहुंच दिया। मधुसुदन ने घटना की जांच शुरू कर दी

। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक संजय कुडू भी आनन फानन में शिमला से कुल्‍लू के स्थितियों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए है।
कुंडू ने कहा कि वह ि‍सथति का जायजा लेने खुद कुल्‍लू जा रहे है। एसपी गौरव सिंह ने मुख्‍यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी ब्रजेश सूद को तमाचा क्‍यों मारा इस बावत उन्‍होंने जवाब नहीं दिया।
डीआइजी मधुसूदन को तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्‍यालय को सौंपने के आदेश दिए गए है च इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, एसपी कुल्‍लू व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा प्रभारी के बीच हुई भिडंत के मामले में पुलिस मुख्‍यालय ने मामले की जांच पूारी होने तक
एसपी कुल्‍लू गौरव सिंह,मुख्‍यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी एएसपी ब्रजेश सूद और मुख्‍यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारी
बलवंत सिंह को तुरंत प्रभाव से छुटटी पर भेज दिया है।
एसपी कुल्‍लू का कार्यभार डीआइजी मधुसुदन को सौंपा गया है जबकि मुख्‍यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी का जिम्‍मा पुलिस की तीसरी वाहिनी पंडोह में तैनात पुनीत रघु को सौंपा गया है जबकि मुख्‍यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिाकारी की तैनाती के लिए पुलिस महाि‍नरीक्षक इंटेलीजेंस को आदेश दिए गए है कि वह इस पर पर तुरंत किसी की तैनाती करे।

पुलिस महानिदेशक कुंडू ने कहा कि पुलिस अधिनियम की धारा 63 के तहत यह आदेश जाी किए गए है। उन्‍होंने ब्रजेश सूद और बलवंत का मुख्‍यालय पुलिस मुख्‍यालय में निर्धारित किया है जबकि गौरव सिंह का मुख्‍यालय मंडी पुलिस रेंज के कार्यालय में निर्धारित कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने एसपी व एएसपी के बीच हुए झगडे व मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मियों की ओर से एसपी को लातें मारने की घटना को बेहद शर्मानाक करार दिया
। पार्टी के मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष और वरिष्‍ठ विधयक हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि जिन पर सुरक्षा का जिम्‍मा है अगर वही इस तरह आपस में भिडने लग जाएंगे तो सुरक्षा क्‍या होगी।
यह हिमाचल के इतिहास में काल धब्‍बा है। संभवत: ऐसा हिंदुस्‍तान में आज तक नहीं हुआ है।चौहान ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण है व यह प्रदेश के उच्‍च परंपराओं के विपरीत है। मामले की जांच कर घटना के लिए जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।