शिमला। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला में स्किल इंडिया वीक के तहत जिला स्तरीय माॅडल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता  के दौरान  छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए ।

इस प्रदर्शनी में पहले तीन माॅडल इलेक्ट्रिकल सेक्‍टर  से आइटीआइ शिमला के Solar Plant through Inverter ,आॅटोमोबाइल सेक्टर से राजकीय आइटीआइ प्रगतिनगर का Hydro Pneumatic Lifter और आइ टीआइ सेक्‍टर से आइटीआइ शिमला का KIOSK माॅडल को चुना गया। ये तीनो माॅडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो कि 24 जून को राजकीय आई0 टी0 आई0 नालागढ़ में होनी है में हिस्सा लेगें।

इस मौके पर हिमाचल कौशल विकास निगम के  एम डी  व आइएफएस अफसर राजेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही कौशल विकास निगम के माध्यम से एस0सी0वी0टी0 के अन्तर्गत चल रही आई0टी0आईयों को एनसीवीटी में लाने के लिये लगभग 50 करोड़ रुपये तकनीकी विभाग को जारी किये जायेंगे।

इस मौके पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश कर अपने हुनर से लोगों को रूबरू करायाा। यहां देखें चंद तस्‍वीरें-

DSCN4110 DSCN4234 DSCN4237 DSCN4240 DSCN4243 DSCN4247 DSCN4254 DSCN4255 DSCN4256 DSCN4257 DSCN4258 DSCN4259 DSCN4260 DSCN4261 DSCN4262 DSCN4263 DSCN4264 DSCN4265 DSCN4266 DSCN4267 DSCN4268