शिमला।हिमाचल प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक चालक एवं कर्मशाला संघ ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्‍त जारी  करने के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्‍खू का आभार जताया हैं।

 

संघ के प्रधान अमर सिंह वर्मा  व महासचिव शुक्रदीन मस्‍ताना ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने हिमाचल दिवस के अवसर पर काजा में आयोजित समारोह में प्रदेश के  कर्मचारियों  व पेंशनारों के लिए तीन  फीसद महंगाई भत्ता देने की घोषणा  की। इस घोषणा से प्रदेश के  2.15 लाख कर्मचारियों व 1.90 लाख पेशनरों को लाभ मिलेगा।

 

संघ के महासचिव शुक्रदीन मस्ताना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना वायदा निभाते हुए कर्मचारियों के लिए पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारी हित में लिए गए निर्णयों से जहां कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है,वहीं वे प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए और अधिक उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

याद रहे सुक्‍खू में काजा में आयोजित समारोह में स्पिति घाटी की नौ हजार महिलाओं जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है को जून महीने से 15 सौ रुपए पेंशन देने की घोषणा भी की हैं।