हमीरपुर। नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैदान में उतरे बाबा रामदेव ने हमीरपुर में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के बारे मे ये कह कर कि राहुल बाबा विदेशों में अपनी गर्ल फ्रैंड के साथ रंगरलियां मनाते  में  में मस्‍त है,कांग्रेस के खेमें को प्रचंड कर गए। दिल्‍ली राम लीली मैदान से कांग्रेस की सरकार ने रामदेव को रात को महिलाओं कपड़े पहन कर आधी रात को भागने पर मजबूर किया था। वो किसी तरह लुक छिप  करअपनी जान बचा पाए थे। तभी से वो कांग्रेस  को उखाड़ फेंकने में लगे है। संवाददाता सम्‍मेलन में बाबा रामदेव ने कहा कि देश का एकमात्र भरोसा अब  नरेंद्र मोदी है।

बाबा  ने कहा काग्रेस में अच्छे लोगों के मुंह पर ताले लग चुके हैं । कांग्रेस का मूल ही विदेशी है इसलिए  आज  भी भारत सामाजिक  और सांस्कुतिक रूप से गुलाम  है । एक हजार  सालों से लूट चली हुई है जिसे कांग्रेस ने  बढावा दिया है।

उन्होनें कहा कि देश को इतना  अग्रेंजो ने नहीं लूटा जितना नेहरू गांधी के खानदान देश को लूट चुके है। उन्होनें कहा कि 8 साल पहले हमीरपुर में शिविर रखा था और पहले शिविर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। बाबा राम देव ने कहा कि हिमाचल  में साधु पुल में पंताजली योगपीठ के बनने से लोगों को लाभ होना था  लेकिन केन्द्र के इशारे पर  इसे प्रदेश सरकार ने न चलने दिया।  उन्होनें कहा कि  अब  उनका अन्तिम भरोसा नरेन्द्र मोदी पर है क्योंकि राहुल बाबा  तो विदेशों में अपनी गर्ल फ्रैंड के साथ रंगरलियां मनाने में व्यस्त रहते हैं।

बाबा ने कहा 20 लाख करोड़ रुपए  एफ डी आई  के रूप में भारत में आया  जो बढ़ कर 100 करोड़ लाख  रूपए  हो गया है। एक तरफ जितनी दौलत पूरे देश में है उतनी नेहरू गांधी खानदान के पास है।  बाबा रामदेव ने नई पार्टी बनाने से इंकार किया। उन्होने कहा कि देश में जल जंगल जमीन भू सम्पदा और बजट की जम कर लूट हुई । उन्होनें कहा कि वर्तमान राजनीतिक  व्यवस्था चरमराई हुई है। भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं है लेकिन फिर भी रास्ता  इधर से ही खोजना होगा।

राहुल गांधी पर विवदित टिप्पणी करने पर हमीरपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्‍सा ऐसे जाहिर किया जैसे बाबा कि टिप्‍पणी से उनका खून खौल गया हो।कांग्रेसियों की ओर से इस मौके पर रामदेव मुर्दाबाद के नारे लगे  और  उनका साढ़े तीन घंटे घेराव किया गया। रामदेव को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित मार्ग से हटकर दूसरे मार्ग से  निकाला गया।

करीब पांच बजे कांग्रेसियों व रामदेव समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। पीसीसी डेलीगेट नरेंद्र  ठाकुर के पहुंचते ही कांग्रेस  कार्यकर्ता कार्यक्रम की ओर बढ़ने लगे।। वहां व्यवस्था में जुटे समर्थक भड़क उठे और दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव कर माहौल को शांत करने की कोशिश की। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद, नारी शक्ति जिंदाबाद व रामदेव मुर्दाबाद के नारे लगाए। जवाब में रामदेव के समर्थक भारत स्वाभीमान मंच  के कार्यकर्ताओं ने भी रामदेव जिंदाबाद के नारे लगाए। ऐसा करीब साढ़े तीन घंटे चलता रहा।

बाद में कांग्रेस  प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने रामदेव के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई व बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेसियों ने बाबा को काले झंडे भी दिखाए  लेकिन बाबा  का काफिला दूसरी ओर  से निकल गया।

कंटेट-रजनीश शर्मा

(16)