शिमला।अज्ञात हमलावरों ने शिमला के उपनगर में सरस्‍वती पैराडाइज स्‍कूल की मालकिन मनीषा मित्‍तल की बीती शाम छह बजे के आस पास स्‍कूल के गेट के बाहर बोली मारकर हत्‍या कर दी। हत्‍या कर हत्‍यारे पंजाब नंबर की  गाड़ी से फरार हो गए।

हत्‍या की खबर मिलते ही शिमला पुलिस हरकत में  आ गई और लाश को कब्‍जे में लेकर हत्‍यारों की तलाश में जुट गई लेकिन आधाी रात तक हत्‍यारे पुलिस के हाथ नहीं लगे थे।

पुलिस शाम से ही तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई थी लेकिन शाम 10 बजे तक उसे ज्‍यादा कुछ हासिल नहीं हुआ था।

याद रहे मनीषा मितल ने बीते दिनों राजधानी में बाकायदा संवाददाता सम्‍मेलन में अपनी हत्‍या का अंदेशा जलाया था। मनीषा ने तब इल्‍जाम लगाया था कि उसके भाई ने उसकी मां को जला दिया है। इसके अलावा पैसे के दम पर उसके पति को भी काबू कर लिया और संपति के जाली दस्‍तावेज तैयार संपति हड़पने में लगा है।

उसने तब हरियाणा पुलिस को की शिकायतों की प्रतियां भी मीडिया को दी थी। लेकिन हरियाणा पुलिस उनकी जान बचाने में नाकाम रही और उनके इल्‍जामों में क्‍या कार्रवाई की इस बावत ज्‍यादा कुछ मालूम नहीं हुआ है।

उधर, जब उनकी जान को खतरे का अंदेशा था तो हिमाचल पुलिस भी उनकी जान नहीं बचा पाई और हत्‍यारे गोली मारकर मौके पर पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो गए।

 

पुलिस के मुताबिक 41 साल की मनीषा यादव एनएचडी, गोल्‍डनहाइटस,विला सोसाइटी विला  नंबर 150 , रेवाड़ी हरियाणा की रहने वाली थी।

उनके स्‍कूल सरस्‍वती पैराडाइज को लेकर लंबे अरसे से विवाद था जो सुलझ नहीं पा रहा थाा।आखिर में उनकी हत्‍या कर दी गई।