शिमला।  मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह से  यहां प्रेस क्लब शिमला की शासकीय परिषद ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष धनंजय शर्मा के नेतृत्व में भेंट की।
परिषद ने मुख्यमंत्री से प्रेस क्लब को शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि क्लब के लिए उपयुक्त स्थान पर भूमि शीघ्र ही चिन्हित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा ही मीडिया से जुड़े लोगों की मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया है तथा उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
शासकीय परिषद ने मुख्यमंत्री को निकट भविष्य में ‘मीट द प्रेस’ के लिए आमंत्रित किया, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई।इस मौके पर वरिष्‍ठ पत्रकार रविंद्र रणदेव,अर्चना फुल्‍ल समेत कई  पत्रकार मौजूद रहे।

इससे पहले प्रेस क्‍लब  के पदाधिकारी लोक संपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर चुके है।