शिमला। जयराम सरकार ने सोमवार से प्रदेश में सरकारी कार्यालयों को खोलने का फैसला कर लिया है।  सरकारी कार्यालयों में प्रथम श्रेणी व दूसरी श्रेणी के सभी अधिकारियों को कार्यालय में आने के आदेश दिए गए है। इसके अलावा तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और आउटसोर्स कर्मचारियों, चाहे व नियमित हो या अनुबंध पर हो,में से तीस फीसद कर्मचारी कार्यालयों में आएंगे। इसके लिए अधिकारी इन कर्मचारियों का रोस्‍टर तैयार करेंगे। ।कार्यालयों में ज्‍यादा भीड़ एकत्रित नहीं की जानी चाहिए।

इस बावत अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव कर्मिक आर डी धीमान ने आज देर शाम को अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसूचना में कहा गया है कि जहां क संभव होगा सरकारी गाडि़यों को पुल किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि कंट्रोलिंग अधिकारी को रोस्‍टर इस तरह से तैयार करने होगा ताकि रोजाना तीस फीसद कर्मचारी ही कार्यालय में आए व बाकी जहां व्‍यावहारिक हाक घर से काम करें। जो कर्मचारी जिस दिन डयूटी पर नहीं आएगा वह स्‍टेशन नहीं छोड़ेगा।वह फोन व संपर्क पर रहेगा व जरूरी काम होने पर बुलाए जाने पर उसे कारर्यालय में आना होगा।

 

इसके अलावा इन कर्मचारियों को दो समूहों में बांटा जाएगा। एक समूह सुबह दस बजे से पांच बजे तक काम करेगा व दूसरा सुबह साढ़े दस बजे से साढे पांच बजे तक कार्यालय में रहेगा। ऐसा इस‍लिए किया जा रहा है ताकि एक ही समय में भीड़ न हो।जहां संभव होगा वहां  प्रवेश दवार पर थर्मल  स्‍कैनिंग का प्रावधान किया जाएगा।हाथ धोने व सेनेटाइजर का इंतजाम भी किया जाएगा।

सभी कर्मचारियों को मास्‍क पहनना व आरोग्‍यसेतु एप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है।

यह आदेश कंटेंनमेंट जोन में स्थित कार्यालयों में लागू नहीं होगा।