शिमला।प्रदेश में कोराना विषाणु के नौ  और  मामले पाजिटिव पाए गए है। ये सभी लोग निजामुदीन मरकज से लौटे पहले कोरोना पाजिटिव पाए गए तीन लोगों के संपर्क में आए थे। उनसे संपर्क में आने के बाद ये भी संक्रमित हो गए। इन्‍हें यहां मस्‍जिद में क्‍वारटींन में रखा गया था और बीते रोज इनमें से 11 लोगों नमूने लिए गए थे जिस में से 9 पाजिटिव पाए गए। जानकारी मिलने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला रात को ही मस्‍जिद में पहुंच गया व सभी पाजिटिव लोगों को अलग किया गया ।

अतिरक्‍त मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य आर डी धीमान के  मुताबिक ये सभी उना के अंब में कुथेहेड़ा खैरेला गांव में स्‍थित मस्‍जिद में रह रहे थे। इन नए पाजिटिव पाए गए लोगों में केवल एक ही इस गांव का है। बाकी पांच जिला सिरमौर से ,एक जिला सोलन के हरिपुर से और दो उतर प्रदेश के हे। ये सभी तबलीगी जमात के हैं।

 

धीमान ने कहा कि बीते रोज 79 नमूने लिए गए थे। नौ निजामुदीन से लौट कर आए तबलीगी जमात के संपर्क में आने वालों के थे ।ये सभी पाजिटिव पाए गए है और बाकी 70 नेगेटिव पाए गए है। पाजिटिव पाए गए लोगों  की उम्र 16से 75 साल के बीच है।अब प्रदेश में कोरोना विषाणु के पाजिटिव लोगों की तादाद 27 हो गई है।

 

इनमें से  प्रदेश के विभिन्‍न अस्‍पतालों में 20 लोगों का इलाज चल रहा है। दो की मौत हो चुकी है। चार राज्‍य के बाहर ईलाज करा रहे है। बाकी प्रदेश के विभिन्‍न अस्‍पतालों में दाखिल है।