शिमला।चंबा की विजीलेंस टीम ने इंतकाल दर्ज करने की एवज में आठ हजार की रिश्‍वत मांग रहे एक नायब तहसीलदार को  रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफतार किया हैं। उसे कल अदालत में पेश  किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा।

डीएसपी विजीलेंस चंबा अभिमन्‍यू वर्मा ने कहा कि विजीलेंस चंबा को एक शिकायत मिली थी कि पुखरी में तैनात नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए आठ हजार रुपए की रिश्‍वत मांग रहा हैं।  वह कई बार इस काम के लिए तहसीलदार के पास जा चुका है लेकिन वह बिना कोई कारण बताए हर बार उसके काम को टाल देता हैं।

वर्मा के मुताबिक इस शिकायत पर चंबा विजीलेंस की टीम ने जाल बिछाया व इस नायब तहसीलदार को पुखरी अपने घर आते हुए रिश्‍वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफतार कर लिया। मामले की छानबीन जारी है व कल इसे अदालत के समक्ष पेश यिश्‍का जाएगा।