[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=XLL7WY2QE1M[/embedyt]

शिमला। जिला की चिड़गांव तहसील के डुग्‍याणी चिलाड़ा गांव में हुए भीषण अग्निकांड में  अस्‍सी वर्षीय बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। आग इतनी भंयकर थी इस बुजुर्ग महिला का नहीं बचाया जा सका। जब तक परिवार व गांव के लोग इस महिला तक पहुंचते उससे पहले ये घर गगनचुंबी लपटों में घिर चुका थ। महिला की लाश को शाम तक भी नहीं निकाला जा सका था। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने कहा कि आग इतनी भंयकर थी कि अब जाकर काबू मे आई है। मकान का मलबा अभी हटाया नहीं जा सका है। साफ है बुजुर्ग महिला के शव को उसके बाद निकाला जा सकेगा।  उन्‍होंने कहा कि आग को काबू कर लिया है।

इसके अलावा गांव के आधा दर्जन से ज्‍यादा लकड़ी के बने घर भी जलकर राख हो गए जबकि 18 परिवार बेघर हो गए है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह दस बजे के करीब गांव के नरेण सिंह के मकान में आग लगी व देखते ही देखते ये भड़क गई व एक घर दूसरे और दूसरे से तीसरे घर तक फैल गई। इस बीच गांव के ईश्‍वर सिंह के मकान को भी चपेट में ले लिया व घर में अंदर रह रही ईश्‍वर सिंह की मां सोधा मणि भी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरा गांव आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

 

बाद में रोहड़ू ये दमकल विभाग की दो अग्निशमन वाहन मौके लिए भेजे गए । इसके अलावा जुब्‍बल से भी एक वाहन मौके के लिए रवाना हुआ। बहुत मुश्किल से कई घंटों की मशक्‍त के बाद आग पर काबू पाया जा सका व पूरे गांव को अग्निकांड की चपेट में आने से बचाया जा सका।

शाम सात बजे तक भी जले घरों से धूंआ निकलना बंद नहीं हुआ था इसलिए रोहड़ू से भेजे गए दोनों वाहनों को वहीं पर रख गया है।

आगजनी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरा चिड़गावं थाना मौके लिए रवाना हो गया। इसके अलावा अलावा रोहड़ू के एसडीएम व डीएसपी मौके लिए रवाना हो गए व शिमला से एडीएम को भी मौके के लिए भेजा गया ।

 

जानकारी के मुताबिक आगजनी की इस घटना में करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। डीएसपी सुनील नेगी ने कहा कि बेघर हुए परिवारों को तिरपाल, कंबल और राशन दिया गया है। इनके ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है।इसके अलावा प्रशासन ने फोरी राहत भी दी है।

 

राज्‍यपाल ,मुख्‍यमंत्री व राठौर ने जताया दुख

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री और कांग्रेस अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस अग्निकांड में 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।राज्यपाल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार सदस्यों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

मुख्यमंत्री ने इस घटना में पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है। उन्होंने घटना की सूचना मिलने के उपरांत जिला प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य आरंभ करने तथा पीड़ित परिवारों के लिए आश्रय का प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

राज्य मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार आग पर नियंत्रण कर लिया गया है तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में घटना स्थल पर बचाव तथा राहत कार्य किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को अंतरिम राहत प्रदान की गई है। उन्हें अन्य स्थान पर रखा गया है तथा सामुदायिक रसोई स्थापित की गई है।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस भीषण अग्निकांड में 80 वर्षीय वृद्धा की जलने से हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया व अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। रोहड़ू भारद्वाज का गृह क्षेत्र है।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता राशि के रूप में 5 हजार रुपये प्रति परिवार तथा मृतक के परिवार वालों को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में 17 परिवार प्रभावित हुए हैं जिसमें 8 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। उन्होंने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को नुकसान का आकलन करने के लिए नियुक्ति के आदेश दिए।