[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=mA_YDf0RtWM[/embedyt]
SHIMLA ! कल रामपुर में राजमहल के समीप जोगनी बाग में राजपरिवार के शमशान घाट में वीरभद्र सिंह का पूरी राजसी परंपराओं व राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया जाएगा। इससे पहले राजमहल में रामपुर बुशैहर के नए राजा का राजतिलक होगा। इसके लिए आज ही राजमहल के आसपास के चार गांवों शिंगला, शनेरी, लालसा और डांसा के पारंपरिक बजंतरियों को राजमहल बुला लिया गया है। कल विक्रमादित्‍य सिंह को वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को शमशनघाट ले ले जाने से पहले नया राजा बना दिया जाएगा।

पारपंरकि वाद्ययंत्रों की खुशी की धुनों के बीच पारंपरिक तरीके से उनका राजतिलक किया जाएगा व उसके बाद वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को मातमी धुनों के बीच जोगनी बाग ले जाएगा। वहां पर उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया जाएगा। इसके लिए आज दिन भर रामपुर में पदम महल में तैयारियों की जाती रही।

अंतिम संस्‍कार में भाग लेने के लिए जिला किन्‍नौर केसांगला घााटी में स्थित कामरु किला जहां पर 13 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह का राजतिलक हुआ था इस किले में स्थित बद्री नारायण मंदिर के पुजारी देवता की ओर से खास कपडा लाएंगे व उसे वीरभद्र सिंह की देह पर रखाा जाएगा इसके अलावा तत्‍कालीन रामपुर बुशैहर रियासत के राजपरिवार से जुडे विभिन्‍न गांवों के लोग भी जिला किन्‍नौर,सराहन और रोहडू के समरकोट इलाके के गांवों से अंतिम संस्‍कार में भाग लेने जोगनी बाग पहुंचेगे।

उधर आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नडडा समेत सैंकडों लोगों ने आज राजधानी शिमला में दिवगंत कांग्रेस नेता व छह बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी दिल्‍ली से राजधानी पहुंचने के बाद बहन प्रियंका के छराबडा स्थित आवास गए व उसके बाद कांग्रेस मुख्‍यालय पहुंचे। उनके कांग्रेस मुख्‍यालय पहुंचने के बाद दिवंगत वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में लाया गया। इस बीच वीरभद्र सिंह के सम्‍मान में लग रहे नारों के बीच राहुल गांधी ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्‍ळें श्रद्धाजंलि दी।

इस मौके पर राहुल गांधी ने वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्‍य सिंह का हाथ अपने हाथ में ले लिया व उन्‍हें हौसला दिया। इस दुख की घडी में हौसला मिले राहुल गांधी ने विक्रमादित्‍य को गले से लगा लिया। उन्‍होंने वीरभद्र सिंह पत्‍नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ भी अपनी संवेदनाएं साझा की ।
पार्टी कार्यालय में श्रद्धाजंलि देने के बाद वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को रामपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान राहुल गांधी कार्यालय से बाकी लोगों के साथ गाडी तक आए और उसके बाद छराबडा लौट गए।
पार्टी मुख्‍यालय में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्‍ला तमाम कांग्रेस विधायकों व पूर्व मंत्रियों और अन्‍य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इससे पहले सुबह वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को लोगों के दर्शन और उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए रिज मैदान पर रखा गया व भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व प्रदेश से राज्‍यसभा सांसद जगत प्रकाश नडडा ने भी उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ पूरा जयराम मंत्रिमंडल व विधानसभा अध्‍यक्ष विपिन परमार में आएं ।

समीरपुर से पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने छोटे बेटे अरुण धूमल को श्रद्धाजंलि देने राजधानी भेजा था। अरुण धूमल दिन को राजधानी पहुंचे और श्रद्धाजंलि देकर लौट गए।दोपहर बाद वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को रामपुर ले जाकर पदम महल में रखा गया है।

उधर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि वीरभद्र सिंह के निधन से उन्होंने अपना एक साथी खो दिया ।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक कुशल प्रशासक और गंभीर राजनीतिक विश्लेषक थे जो राजनीति पर अपनी मजबूत पकड़ रखते थे।मनमोहन सिंह ने दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना भेजी है।

उधर, कल रामपुर में किए जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में आखिल भारतीय कांग्रेस समिति की ओर से छतीसगढ के मुख्‍यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल,अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य आनंद शर्मा व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला शामिल होंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बावत आज पार्टी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है जो कल रामपुर बुशैहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके अंतिम संस्कार में भाग लेगा व कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेगा।
पार्टी के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य आनंद शर्मा व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला जो पिछले 2 दिनों से शिमला में ही है को शामिल किया गया है।

कल रामपुर बुशैहर में वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी विधायक, पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारी अंतिम संस्कार में विशेष तौर पर भाग लेंगे।
उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी ने अपना एक महान व्यक्तित्व व जन नायक खोया है जिनके अंतिम संस्कार के मान सम्मान में पार्टी की ओर से कोई कमी नही रहनी चाहिए।