शिमला। मोदी सरकार ने अल्‍पसंख्‍यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्‍ला को हिमाचल का  राज्‍यपाल बनाने के बजाय अब राजस्‍थान के राज्‍यपाल कल्‍याण सिंह को हिमाचल के राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त कार्यभार दिया है।  राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राजस्‍थान के राज्‍यपाल कल्‍याण सिंह को हिमाचल और हरियाणा के राज्‍यपाल  कप्‍तान सिंह सोलंकी को  पंजाब के राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त कार्यभार  देखने काआदेश दिए है।

हिमाचल की राज्‍यपाल उर्मिल सिंह का  कार्यकाल 24 जनवरी को समापत हो रहा है। इससे पहले जानकारी आई थी कि मोदी सरकार में  अल्‍पसंख्‍यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्‍ला को हिमाचल का राज्‍यपाल बनाने जा रही है।लेकिन बताया जा रहा है नजमा को दिल्‍ली चुनाव होने के बाद हिमाचल भेजा जाएगा। उसी के बाद जिन जिन राज्‍यों  में राज्‍यपाल बदले जाने है वहां,नए सिरे से फैसला लिया जाएगा।