शिमला। प्रदेश की तीन विधानसभा व एक संसदीय सीट के उपचुनावों के लिए भाजपा की ओर से जारी स्‍टार प्रचारकों की सूची में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ही मुख्‍य प्रचारकों में शुमार है। स्‍टार प्रचारकों की यह सूची भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने चुनाव आयोग को भेजी है।

पच्‍छाद और धर्मशाला के 2019 में हुए उपचुनावों व इसी साल प्रदेश के चार नगर निगमों के हुए चुनावों में प्रचार से बाहर रखे गए पार्टी के वरिष्‍ठ नेता प्रेम कुमार धूमल को स्‍टार प्रचारकों की में शामिल किया गया है। उन चुनावों में तो धूमल का कहीं नामो निशान तक नहीं था।इसके अलावा धूमल के पुत्र व केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, और राज्‍य सभा सांसद इंदु गोस्‍वामी, पूर्व मुख्‍यमंत्री शांताकुमार भी स्‍टार प्रचारकों में शुमार है।

लेकिन दिलचस्‍प तौर पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नडडा और कांगड़ा संसदीय हलके से सांसद किशन कपूर स्‍टार प्रचारकों की सूची से नदारद है। कपूर और जयराम में छतीस का आंकड़ा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक एक अरसा पहले तक तो दोनों में बातचीत भी नहीं थी।समझा जा रहा है कि कपूर को इसीलिए बेइज्‍जत करने के लिए बाहर रखा होगा। जब राज्‍यसभा सांसद इंदु गोस्‍वामी को स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया जा सकता है तो कपूर को भी तो शामिल किया जा सकता था। बहरहाल भाजपा की अंदरूनी जंग हर जगह जगजाहिर हो रही है।

इस सूची में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्‍ना, सह प्रभारी संजय टंडन के अलावा जयराम मंत्रिमंडलइमें मंत्री महेंद्र सिंह, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम सिह, राजीप सैजजल, सुखराम चौधरी , राकेश पठानिया,सुरेश भारदवाज को भी शामिल किया गया है।
पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा के तीनों महासचिव त्रिलोक जम्‍वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्‍वाल में स्‍टार प्रचारकों में शुमार है।