शिमला। अदाणी समूह  की कंपनी अदाणी विल्‍मार कंपनी लिमिटेड के  हिमाचल स्थित ठिकानों पर सुक्‍खू सरकार के आबकारी व कराधान विभाग की ओर से  छापेमारी  करने के बाद आज विल्‍मार कंपनी  का जवाब आ गया हैं। विल्‍मार कंपनी  के प्रवक्‍ता ने कहा  है कि उनकी कंपनी पर कोई छापमारी नहीं हुई हैं।

हिमाचल आबकारी व कराधान विभाग के अधिकारी उनके परवाणू स्थित वेयरहाउस में निरीक्षण करने आए थे और कंपनी के अधिकारियों ने उनका पूरा सहयोग दिया । प्रवक्‍ता ने दावा किया कि इस निरीक्षण के दौरान कोई भी अनियमितता नहीं मिली हैं।

अदाणी विल्‍मार  का यह रहा जवाब-