शिमला।हिमाचल हाईकोर्ट के कड़े रुख के आगे घुटने टेकते हुए परिवहन निगम  के करीब 10 हजार कर्मचारियों ने मांगों पर कोई बड़ा भरोसा मिले बगैर ही अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

प्रदेश हाईकोर्ट ने बीते रोज सरकार को अवमानना का नोटिस भेजकर कहा था  अदालत की ओर से हड़ताल को अवैध ठहराने के बावजूद सड़कों से बसें गायब कैसे हो गई  हैं। इस आदेश की तुरंत तो अनुपालना नहीं हो पाई लेकिन सरकार की ओर से कानूनी  कार्रवाई बताए जानेे पर एचआरटीसी यूनियन एक्‍शन कमेटी ने हथियार डाल दिए व बुधवार सुबह  से डयूटीी पर लौट आए।यूनियन ने  दो दिन तक हड़ताल पर रहने का एलान किया था।बीते रोज एक भी बस सड़क पर नहीं उतरी थी।

 

इन दस हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर  जाने से लोगों  का आना जाना रुक गया था व लोगों को भारी परेशानियोंं का सामना करना पड़ा था। हाईकोर्ट  ने सोशल वेलफेयर ट्रस्‍ट की याचिका की सुनवाई करते हुए यही कहा था कि हड़ताल के नाम पर लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता । हाईकोर्ट के अवमानना नोटिस के बाद सरकार एस्‍मा लगाने पर विचार करने लगी थी।

लेकिन  एक्‍शन कमेटी के साथ लंबे दौर की बातचीत के बाद हड़ताल को समापत कर दिया है।