शिमला। हैवानियत की सारी हदों को लाघंतें हुए शराब के नशे में पांच युवकों ने कोटखाई की दसवीं की नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप करते हुए बुरी तरह से उसका कत्‍ल कर दिया था। इस नाबालिग व मासूम छात्रा को जंगल में ले जाकर कांटेदार झाडि़यों के बीच उसके साथ दूराचार किया गया और उसकी गर्दन को जमीन में पीछे से दबोचते हुए उसके प्राण ले लिए। पुलिस के मुताबिक पांच युवकों ने अप्राकृतिक यौनाचार किया और लाश को जहां दूराचार किया उससे दस फीट की दूरी पर लाश को खाई सी बनाकर उसमें  नग्‍नावस्‍था फेंक दिया।दरिंदों ने  छात्रा के कपड़ों व उसके  साथ बुरी तरह से चीर फाड़ की।मामले में 19 साल से 42 साल के दरिंदे शामिल हैैंंं।

 

बहुत से संदेहों का दरवाजा खुला रखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कोटखाई में दसवीं की इस छात्रा के साथ हुए गैंग रेप और निर्मम मर्डर कांड में छह युवकों को गिरफतार कर मामले की गुत्‍थी सुलझाने का दावा किया हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो नेपाल,दो पौड़ी गढ़वाल एक गांव हिलाइला व एक शराल गांव का युवक हैं।बाकी जिन युवाओं पर सोशल मीडिया  व  लोगों की ओर  से संदेह  जताया  जा  रहा  था  उन्‍हें  फिलहाल अभी  क्‍लीन चिट  दे  दी  गई  हैं।पुलिस  प्रमुख ने  कहा  कि अगर जांच में आशू  के  खिलाफ कुछ  नहीं  मिला  तो  उसे  बाहर  कर  दिया जाएगा

पुलिस प्रमुख सुमेश गोयल ने दावा किया कि पुलिस ने इस हैवानियत भरे अपराध जिसमें किसी भी तरह का सूत्र नहीं था ,को सुलझा लिया हैं लेकिन जांच अभी जारी हैं।

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के मुखिया आईजी दक्षिणी रेंज जहूर एस जैदी ने जो खुलासा किया वो रोंगटे खड़े कर देने वाला  हैं।

जैदी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में स्‍थानीय गांव शराल के 29 साल के आशीष चौहान ऊर्फ आशू ,गांव हिलाइला के 32 साल के राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, पौड़ी गढ़वाल के सुभाष सिंह बिष्‍ट,पौड़ी गढ़वाल के ही दीपक ऊर्फदीपू,नेपाल का 29 साल का सुरत सिंह और नेपाल का ही 19 साल का लोकजन शामिल हैं,जिन्‍होंने इस अपराध को अंजाम दिया। जैदी के मुताबिक दूराचार के वक्‍त आशू मौके पर नहीं था।

जैदी की माने तो हिलाइला के राजू जो कि ड्राइवर था, ने कुछ दिन पहले से इस छात्रा के साथ जान पहचान बढ़ाई व वो उसे लिफ्ट भी देता था। जिस दिन इन पांचों ने ये कांड जघन्‍य अपराध किया उस दिन ये छात्रा स्‍कूल से घर की ओर जा रही थी। आगे जाकर राजू ने इसे लिफ्ट ऑफर की। चूंकि वो पहले भी छात्रा को लिफ्ट दे चुका था तो छात्रा उसकी पिकअप में बैठ गई। राजू किसी स्‍थानीय व्‍यक्ति के यहां स्‍प्रे का सामान देने जा रहा था। उसके साथ वाली सीट पर दो और युवक थे जिन्‍हें उसने पीछे ‘डाले’ में बैठने के लिए भेज दिया। दो युवक पिछली सीट पर बैठे थे।

जैदी ने कहा कि ये राजू के साथ आगे बैठ गई। राजू ने गाड़ी आगे बढ़ा दी व स्‍प्रे वाले का सामान देने के बाद ये राजू वापस आया । चूंकि छात्रा को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ तो वो गाड़ी में ही बैठी रही।वापस आकर उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी व थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोक दी व बाकियों को किसी तरह का इशारा किया और छात्रा को बाहर खींच लिया। बाकियों ने पहले से ही दो बोतलें शराब की गटकी हुई थी। पांचों उसे सड़क के नीचे ले गए और कांटेदार झाडि़यों में पांचों ने इस छात्रा के साथ हैवानियत के साथ दूराचार किया और जमीन में गर्दन को दबोच–दबोच कर उसका कत्‍ल कर दिया। वो वही मर गई। इसके बाद वो इसे छोड़ कर मौके से फरार हो गए। उन्‍होंने  कहा  कि इन्‍होंने इसे ज्‍यादा देर तक गाड़ी में नहीं घुमाया। पांच सौ मीटर के बाद हैवानियत भरे  काम  को  अंजाम दे दिया।

उन्‍होंने कहा कि छात्रा के चेहरे व छाती पर अंदरूनी गहरे जख्‍म हैं।इसके वहां टिमर की कांटेदार झाडि़यां थी जिसकी वजह से उसकी पीठ में खरोंचे आ गई। जैदी ने कहा कि इस तरह का अपराध सामान्‍य व्‍यक्ति नहीं कर सकता हैं। उन्‍होंने कहा कि ये इतना हैवानियत भरा था जिसका खुलासा करना मुश्किल हैं।

यूं मिली पुलिस को लीड-:

जैदी ने कहा कि  ये मामला दिल्‍ली  के निर्भया कांड से बहुत  अलग था।वहां पर पीडि़त का मरते हुए का ब्‍यान था, सीसीटीवी फुटेज थी। जिस बस में सब हुआ था उसकी तस्‍वीरें थी और लड़की के दोसत का बयान था। यहां पर कुछ भी नहीं था।

पुलिस ने 15 घंटों तक 84 लोगों से पूछताछ की,28 मोबाइल्‍ज की कॉल डिटेल्‍ज खंगाली,दो टावरों की लोकेशंस पर निगाह रखी । उन्‍होंने कहा कि एसआईटी ने 56 घंटों  में मामला सुलझा लिया।

उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने स्‍कूली छात्राओं  से  बात  की  इस  छात्रा  की सहेली ने सपना ने बताया कि वो उसे यहां छोड़  कर  गई  थी। वहीं  से  राजू के बारे में  पता चला।पुलिस ने राजू  को दबोचा । इसके अलावा शराल गांव के आशीष चौहान के मोबाइल की हरकत असामान्‍य मिली। जिस समय का वाक्‍या हैं उस समय बाकी दिनों में उसका मोबाइल  बहुत एक्टिव होता  था लेकिन इस दिन ये साइलेंट मिला। पुलिस को संदेह हुआ।मोबाइल डिटेल खंगाली गई तो आरोपियों व इसकी कॉल्‍ज मेल  खा गई। पुलिस ने जांच को और संकरा कर दिया।

जहां लड़की  को  गाड़ी से बाहर खींचा  वहां पर  पिन  मिली  हैं।इस छात्रा  के पास मोबाइल नहीं था  । ये अपनी मां का मोबाइल यूज  करती थी।

आखिर में राजू को बाकियों से पूछताछ हुई तो सारा पर्दाफाश हो गया।जैदी ने कहा कि आशू रेप के समय पर मौके पर नहीं था व उसने रेप नहीं किया हैं। लेकिन उसका बाकी अपराध में हाथ हैं।हालांकि अभी जांच जारी  हैं।आशू प्रभावशाली परिवार से हैं। जैदी ने कहा कि आशू लड़ाई झगड़े में शामिल रहा हैं व ड्रग्‍स भी लेता हैं।आरोपियों में एक नेपाली ने पहले भी रेप को अंजाम दिया था लेकिन मामला पुलिस में रिपोर्ट नहीं हुआ। मामले में आशू ही स्‍थानीय आरोपी हैं। बाकी राजू  जो हिलाइला का रहने वाला है  कि माता  मंडी की जंझेहली से व पिता पूह से  है।  बाकी नेपाल व पौड़ी  गढ़वाल  के हैं।ये सभी यहां  लोगों के  यहां  काम  करते  थे।जैदी ने कहा कि आशू के मोबाइल में पोर्नोग्राफी व बाकी कई आपतिजनक चीजें मिली हैं।

 

पुलिस ने   बेशक मामला  सुलझाने का दावा किया हैं व डीजीपी ने  कहा  कि  पुलिस के पास फॉरेंसिक,कंफेशनल,सरकमस्‍ंटाशियल,फीजिकल व टेक्निकल हर तरह के सबूत है व इस छात्रा  को न्‍याय  दिलाने में कामयाब  रहेगे।