शिमला। कैबिनेट ने सर्वसम्‍मति से आज मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू  के नेतृत्‍व में भरोसा जताया हैं। कैबिनेट के अलावा विधायक दल ने भी सुक्‍खू के नेतृत्‍व में भरोसा जताया है और इस बावत कैबिनेट में प्रस्‍ताव पारित कर आलाकमान को भेज दिया हैं।यह  दावा उद्योमंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने  आज किया।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि  बीते दिनों हिमाचल की राजनीति एक घटनाक्रम हुआ  और सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। भाजपा सुक्‍खू सरकार को गिराने में नाकाम रही हैं।

वह कांग्रेस के कुछ विधायकों के  वोट राज्‍यसभा चुनावों में भाजपा प्रत्‍याशी के पक्ष में डलवाने के पक्ष में रही  लेकिन सरकार नहीं गिरा पाई ।

चौहान ने कहा कि कैबिनेट और विधायक मंडल ने  सुक्‍खू में पूरा भरोसा जताया है और वह पांच साल तक मुख्‍यमंत्री रहेंगे व उनका पांच सालों  तक साथ दिया जाएगा। उनके नेतृत्‍व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। कैबिनेट में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्‍य सिंह भी मौजूद रहे। याद रहे विक्रमादित्‍य सिंह ने सुक्‍खू पर कई सवाल खड़े किए थे  व मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

इसके अलावा बागी विधायक भी मुख्‍यमंत्री को बदलने की मांग कर चुके है जिसे कांग्रेस आलाकमान ने अनसुना कर दिया था। कैबिनेट से यह प्रस्‍ताव पारित करवा कर सुक्‍खू ने अपना दांव एक बार और चल दिया है हालांकि उनकी सरकार पर खतरा अभी भी बरकरार है ।

इसके अलावा कैबिनेट ने उप मुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्‍नी सिम्‍मी अग्निहोत्री के देहांत पर संवदेनांए व्‍यक्‍त की और ऊना डिग्री कालेज का नाम प्रोफेसर सिम्‍मी अग्निहोत्री के नाम पर रखने का फैसला लिया गया हैं। यही नहीं अब गोबर को कंपोस्‍ट खाद के रूप में खरीदने  को भी हरी झंडी दे दी गई हैं। इसे पीपी मोड पर खरीदा जाएगा।