शिमला। बिना हंगामें के राज्यपाल कल्याल सिंह के अभिभाषण के साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने अभिभाषण में कहा कि साल 2013-14 के लिए हिमाचल प्रदेश की 92300 रुपए प्रति व्यक्ति आय के साथ 6.2 प्रतिशत वृद्धि दर आंकी गई। ये वृद्धि दर राष्ट्रीय वृद्धि दर 4.9 प्रतिशत से ज्यादा है।जबकि प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय स्तर से ज्यादा है। राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 74920 रुपए आंकी गई है।
अपने संक्षिप्त भाषण में राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने अपने सभी चुनावी वादों को पूरा कर दिया है।
सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है।विलीलेंस विभिन्न बोर्डों ,निगमों और सरकारी धन के रिसाव का पता लगा रही है। इसके अलावा प्राइवेट लोगों के साथ –साथ सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ जांच कराने की शक्तियां दी गई है।
एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकर ने विजीलेंस में भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराने के लिए लोगों के लिए टोल फ्री एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर 1064 जारी किया है। इसके अलावा 0177-2629893 भी जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की यूआईडी योजना के तहत 98 प्रतिशत आबादी का नामांकन किया जा चुका है।मनरेगा में सीधा लाभ हस्तांतरण करने वाला हिमाचल पहला राज्य बन गया। उन्होंने कहा कि स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज को अंतिम रूप दिया गया और इसे रष्ट्रीय विशेष्ज्ञ समिति की ओर से अनुमोदित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस वित वर्ष के दौरान प्रदेश में 956 मेगावाट बिजली का अतिरिक्त उत्पादन शुरू हो जाएगा।
(0)