शिमला। 2014 के लोकसभा चुनावों  व उसके बाद राज्‍यों के हुए विधानसभा के चुनावों में सोशल मीडिया पर बाजारू प्रचार के लिए कुख्‍यात भाजपा के साइबर सेल ने अपनी बांहें राज्‍यों में फैला ली है। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा की ओर से मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनकी सरकार के घोटाले को उजागर कर सरकार को घेरने केे लिए साइबर सैल ने कार्टूनों का सहारा लिया है। पहली कड़ी में बाजारू  कार्टून तो नहीं बनाए गए हैं लेकिन आगे क्‍या होता हैं इसका इंतजार होगा।

प्रदेश भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख की ओर से जारी  विज्ञप्ति में इन कार्टूनों को मीडिया को जारी किया गया है।इनमें वीरभद्र सिंह के वीबीएस घोटाले का जिक्र है तो स्‍कूटरों पर सेब ढोने को भी जगजाहिर किया गया है। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री व उनकेे बेटे व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष विक्रमादित्‍य सिंह के दिल्‍ली में फार्म हाउसों को भी काटूनों के जरिए जनता के बीच ले जाने का प्रयारस किया गया है।

वीरभद्र सिंह केबिनेट के फर्राटा मंत्री गुरमुख सिंह बाली के परिवहन विभाग के कंंडक्‍टर भर्ती   घोटाले को भी दर्शाया गया है। येे भी कहा गया है कि कांग्रेस के 19 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस घोटाले की शिकायत की थी।इसी तरह पुलिस भर्ती घोटाले को भी उजागर किया है।भाजपा के साइबर सेल ने कार्टूनों की इस श्रृंखला को फेसबुक,ट्विटर और वाळट्सएप पर भी जारी किया है। यानि कि प्रदेश  भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावोंं  को  लेकर अपनी साइबर आर्मीं को काम पर लगा दिया है।

राणा ने कहा के काटूर्मनों की ऐसी श्रृंखलाएं आगे भी जारी की जाएगी।मायने बिलकुल साफ है कि साइबर आर्मी के सहारे वीरभद्र सिंह की जुंडली को ठिकाने लगाने का अभियान शुरू हो गया है।

यहां देखें मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश सरकार के घोटालों  को लेकर भाजपा साइबर सेल की ओर से  कार्टूनों की जुबानी जारी की गई ये श्रृंखला-:
img-20161028-wa0007 img-20161028-wa0006 img-20161028-wa0005 img-20161028-wa0001 img-20161028-wa0002 img-20161028-wa0003