शिमला।प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने सरकार में फेरबदल का मामला तो आलाकमान के स्‍तर का है। वो इस बावत क्‍या बोल सकती है। उनसे पूछा गया था कि संगठन के स्‍तर पर तो बदलाव किया जा रहा है क्‍या कांग्रेस नेताओं ने दिल्‍ली में आलाकमान से मुख्‍यमंत्री को बदलने और मंत्रिमंडल में फेरबदल करने को लेकर भी किसी स्‍तर पर बात की है। प्रतिभा सिंह ने कहा  कि वो इस तरह की बात कैसे कर सकती है। ये तो आलाकमान ने देखना हैं।

राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन खड़ा करने में देरी होने से कार्यकर्ताओं में निराशा हैं। संगठन को जल्‍द से जल्‍द खड़ा किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कि पार्टी में कोई दो गुट नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की कमान जिसे भी दी जाएगी हालीलाज कांग्रेस यानी वो उसका पूरा सहयोग करेंगी।

उन्‍होंने कहा कि सरकार में कार्यकर्ताओं को जगह देनी की बात वो पहले भी उठाती रही है और अब भी उठा रही है। वो कांग्रेस पार्टी के साथ है व हर हालात में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी पार्टी में तरजीह देनी चाहिए।

 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्‍हें जो भी जिम्‍मेदारी दी जाएगी वो उसे निभाने के लिए पूरी तरह से तत्‍पर रहेंगी।

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में संगठन को खड़ा करने के लिए खूब विचार विमर्श हुआ है और खुशी की बात ये रही  कि खुद राहुल गांधी ने इस बैठक में शिरक्‍त की थी।