दिल्ली में फ्लाइट अटेंडेट ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 15 जुलाई : राष्ट्रीय राजधानी के हौजखास क्षेत्र में एक महिला फ्लाइट अटेंडेट ने अपने घर की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आज बताया कि 13 जुलाई को उसने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। वह 40 वर्ष की थी।

पुलिस ने बताया कि उसका पति उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया।

मृतक महिला की शादी सात साल पहले हुई थी। वह हौजखास में अपने पति के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज करके उसके परिवार से पूछताछ की जा रही है।

साभार एजेन्सी