शिमला। विधानसभा चुनावोंं से करीब डेढ साल पहले ही बिलासपुर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दो लाडलों में वाकयुद्ध छिड़ गया है।20सूत्रीय कार्यक्रम के मुखिया व पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर के बाद अब कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने उनके बेटे विकास ठाकुर पर भी हमला बोला है।बंबर ठाकुर ने कहा कि राम लाल ठाकुर […]
शिमला। विधानसभा चुनावोंं से करीब डेढ साल पहले ही बिलासपुर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दो लाडलों में वाकयुद्ध छिड़ गया है।20सूत्रीय कार्यक्रम के मुखिया व पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर के बाद अब कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने उनके बेटे विकास ठाकुर पर भी हमला बोला है।बंबर ठाकुर ने कहा कि राम लाल ठाकुर के बेटे ने उनके व उनके बच्चों के चरित्र को लेकर जिस तरह से बयान दिए वो साबित करते हें कि उन्हें किस तरह के संस्कार मिले है।बंबर ने संस्कारों को लेकर सनसनीखेज इल्जाम रामलाल ठाकुर के पुत्र पर लगा दिया हैै।
सोशल मीडिया पर वीरभद्र के मजबूरी में वफादार इन दोनों लाडलों के बीच छिड़ी जंग मजेदार होती जा रही हैं अौर अब ये दोनोंं एक दूसरे का भंडा फोड़ने पर आ गए है।फेसबुक पर बंबर ठाकुर ने रामलाल ठाकुर के पुत्र विकास ठाकुर की वीरभद्र सिंह व उनके पुत्र विक्रमादित्य के प्रति वफादारी को लेकर भी सवाल उठा दिए है। उन्होंने विकास ठाकुर से सावल किया कि वो विक्रमादित्य की रैली में क्यों नहीं गए । वो वक्रमादित्य का विरोध क्योंं करते हैंैं। वीरभद्र सिंह केलाडलोंं कि लड़ाइयां महत्वपूर्ण है।
रामलाल ठाकुर बिलासपुर में पहले अकेले ऐसे नेता थे जो वीरभद्र सिंह लाडले थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई गुुल खिलाए। भाजपा के नेता धूमल जब सता में थे उन्होेंंने रामलाल की संपतियों की जांच कराई। रामलाल व धूमल के बीच न जाने क्याडील हुई और रामलाल ठाकुर को क्लीन चिट दे दी गई। जिस तरह वीरभद्र सिंह व धूमल एक दूसरे को विजीलेेंंस जांचों में आखिर में क्लीन चिट देते रहें हैं बिलकुल उसी तरह बाकी मामलों में भी होता रहा है।
इससे पहले बंबर ठाकुर ने खैर कटान को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रखी है ये मांग अपने आप में दिलचस्प हैं। चूंकि प्रदेश में उनकेे आका वीरभद्र सिंह (जो खुद भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे है) की सरकार है फिर भी उन्होंने वीरभद्र सिंह से सीबीआई जांच की मांग की। हालांकि से बंबर ठाकुर भीजानते है कि वीरभद्र सिंह ऐसी कोई जांच करवाने नहीं है। लेकिन ठेकेदार से नेता बने बंबर ठाकुर को अगर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाए रखना है तो उन्हें रामलाल ठाकुर व उनके बेटे को किसी तरह भी ठिकाने लगाना होगा।
रामलाल ठाकुर की राजनीति बिलासपुर में खत्म हो गई है । जिस तरह कांगड़ा में परिवहन मंत्री जी एस बाली अपने बेटे को राजनीति में आगे लाना चाहते है उसीतरह रामलाल ठाकुर भी अपने पुत्र को बिलासपुर में राजनीति में आगे लाना चाहतेहै। ये पुत्र मोह उनके आका वीरभद्रसिंह व धूमल को भी अपनीी अपनी पार्टियों को बंधुआ बनाने पर तुले हैं। वैसे में विकास ठाकुर की छवि नए राजनीतिक परिवेश में उभर नहीं पाई है।
उधर,बंबर ठाकुर के बाद खैर कटान पर बिना कोई मौका गंवाए नैना देवी से भाजपा विधायक व धूमल समर्थक रणधीर शर्मा ने जांच की मांग कर बिलासपुर की राजनीति तेज कर दी है और रमलाल ठाकुर को घेरने का या फिर डील करने का इंतजाम कर दिया है।
ऐसे में बंबर ठाकुर के ये हमले कई मायने रखते है।चूंकि उनके आका वीरभद्र सिंह ने इस जंग को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।समझा जाता है कि वीरभद्र सिंह के इश्ाारे पर ही बंबर ठाकुर ये सबकर रहे होंगे। वीरभद्रसिंह इस तरह की राजनीति करने के लिए विख्यात रहे हैंं।
यहां पढ़े अपनी फेसबुक वाल पर बंबर ठाकुर ने ये क्या लिखा है-:
Bumber Thakur
पिछले कुछ समय से मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अभियान चलाया हुआ है, उन सबको जबाब देना जरूरी हो गया था
—————————————————————————–
रामलाल ठाकुर के सपुत्र विकास ने जो मेरे व् मेरे बच्चों के चरित्र के बारे में ब्यान दिए वो बताते हैं की विकास को कैसे संस्कार मिले हुए हैं, विकास जी आपको इन संस्कारों की लख लख बधाई | रही बात CM साहब की तो राजा वीरभद्र सिंह जी की बजह से ही में राजनीती में हूँ और उनके आशीर्वाद से ही MLA बना हूँ, उनके सपुत्र टीका साहब व रानी साहिबा की बेहद इज्जत करता हूँ| उनके परिवार के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान हूँ, राजा साहब चाहें तो टीका साहब व रानी साहिबा के लिए में हर समय कंधे से कंधा मिलाकर हर समय तेयार हूँ, पर विकास ठाकुर तुम बताओ तुम टीका साहब की रेली में क्यों नहीं गए तुम उनका विरोध क्यों करते हो | क्या ये है वफादारी |
राजा साहब व् उनके परिवार को में और तुम तो क्या पूरी दुनिया में भगवान के अलावा डराने वाला कोई नहीं है, में राजनीती छोड़ सकता हूँ पर उनको नहीं छोड़ सकता | में छोटा आदमी हूँ और तुम्हारी तरह में बुजुर्गों को व् बड़े लोगों के खिलाफ नहीं बोलता मेरी आपको सलाह है की इज्जत करना सीखो | मैंने चुनाव जीतने के एक वर्ष तक अपने चुनाव क्षेत्र के हर शिलान्यास व् उद्घाटन ठाकुर रामलाल जी से करवाया, हर मंच से उनकी तारीफों के पुल बांधे परन्तु उस सबका परिणाम आपने ये दिया, आपने अफसरों को बुला बुलाकर बम्बर ठाकुर के काम नहीं करने की सलाह दी और कहा की इसको फ़ैल कर दो बम्बर की मत सुनो |
