शिमला।मुख्‍यमंत्री वीरभ्‍ाद्र सिंह की ओर से शिमला ग्रामीण से अपने लाडले को चुनाव लड़ने के लिए सीट छोड़ने केे बाद उन्‍हें अर्की विधानसभा हलके से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया हैं। ये आॅॅफर अर्की विधानसभा हलके के बेहद लोकप्रिय व ताकतवर मंत्री रहे स्‍व. हरिदास ठाकुर की पुण्‍यतिथि के मौके पर आयोजित समारोह में हरिदास के छोटे बेटे राजेंद्र ठाकुर की ओर दिया गया हैं।

राजेंद्र ठाकुर नेे कहा कि अगर अर्की की बिखरी कांग्रेस को एकजुट करना हैं तो हॉलीलॉज के किसी सदस्‍य को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। ठाकुर नेे कुनिहार के ऐतिहासिक ताल में मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिता स्‍व पदम देव के नाम से एक स्‍टेडियम बनाया हैं। हालांकि इस पर विवाद रहा लेकिन मुख्‍यमंत्री ने आज इसका उदघाटन किया व अपने स्‍व.पिता की प्रतिमा का अनावरण किया।  इस ताल में पूर्व मंत्री हरिदास के कार्याकाल में किश्‍तियां भी चला करती थी।यहां स्‍टेडियम  बनाने को लेकर उनके एक पुत्र जो भाजपा में हैं,खिलाफ थे।मामलाा हाईकोर्अ व सुप्रीम कोर्ट भी गया।

स्‍व. मंत्री के तीन बेटे इंद्र सिंह ठाकुर, विजय सिंह और अमरसिंह ठाकुर इस समारोह से नदारद रहे हैं। इंद्र सिंह ठाकुर पहले हिविकां में रह चुके हैैं व इन दिनों वो राजस्‍व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के करीबी हैं। जबकि अमर सिंह व विजय सिंह धूमल के करीबी हैं।समझा जा रहा है कि संभवत: राजनीतिक कारणों से ये तीनोंं पुत्र समारोह में शामिल नहीं हुए होंगे। व्‍यक्तिगत वजहें भी हो सकती हैं।ऐसे में हॉलीलॉज के किसी सदस्‍य को अर्की से चुनाव लड़ने के लिए न्‍यौता देना अपने आप अजीब लगता हैं।

इस मौके पर अर्की कांग्रेस के वीरभद्र विरोधी धड़े के नेता भी शामिल नहीं हुए थे। कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार व पिछली बार कांग्रेस पार्टी से खड़े हुए संजय अवस्‍थी समारोह में शामिल नहीं हुए।इसी तरह से अर्की से पार्टी के नेता सतीश बंसल भी शामिल नहीं हुए ।वीरभद्र समर्थकों के अलावा कई और स्‍थानीय नेता भी नहीं थे।

साफ हैं अर्की कांग्रेस पूरी तरह से बिखरी हुई हैं ।

 

सूत्रों के मुताबिक समारोह के बाद सीएम ठाकुर के घर गए व समझा जा रहा हैं कि वहां हॉलीलॉज  के किसी सदस्‍य को अर्की से उतारने पर गुफ्तगू हुई होंगी। विक्रमादित्‍य को शिमला ग्रामीण से उतारा जा रहा हैं।ऐसे में सीएम वीरभद्र सिंह व उनकी पत्‍नी प्रतिभा सिंह को सेफ सीट की दरकार हैं। चौपाल,शिमला, कुसुम्‍पटी और ठियोग ही वो हलके बचे हैं,जहां से हॉलीलॉज के सदस्‍य आगामी चुनावों में भाग्‍य आजमा सकते हैं। ये जहां से दावेदारी पेश करेंगे,पार्टी में विद्रोह जरूर होगा। अर्की में क्‍या होगा ये आज के ही समारोह में साफ हो गया। शिमला में आंनद शर्मा ग्रुप सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा हैं। यही स्थिति बाकी हलकोंं में भी हैं।

कुनिहार में अर्की से चुनाव लड़ने को लेकर मिले ऑफर के बाद कांग्रेस के स्‍थानीय नेताओं में सुगबुगहाट शुरू हो गई हैं। अर्की के ही बहुत से ऐसा नेता हैं जो नहीं चाहते  कि कोई बाहरी व्‍यक्ति  वहां से चुनाव लड़े। सोनिया राहुल दरबार से सीधे जुड़े प्रकाश करड़  को लोगों ने हरा दिया। इसके बाद संजय अवस्‍थी जो सोलन में रहते हैं,उन्‍हें भी पिछली बार हराकरा कर भाजपा के गोंबिंद शर्मा को जीता दिया। जबकि गोंबिंद शर्मा प्रभावशाली नेता नहीं हैं। ऐसे में अगर प्रतिभा सिंह व वीरभद्र सिंह इस हलके सेचुनाव लड़ते हैं तो ,क्‍या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि सरकार का खुफिया विभाग एक अरसे से यही फीड बैक दे रहा हैं वीरभद्र सिंह अर्की से चुनाव लड़ेंगे व यही उनके लिए सेफ सीट हैं।

कितनी सेफ हैं ये उनके कार्यक्रम में जिस तरह कांग्रेसी नेता नदारद रहे उससे साफ हैं। हालांकि मुख्‍यमंत्रीने अपना बेस मजबूत रखने के लिए कुनिहार को उप तहसील  बनाने की घोषणा  कर दी। लेकिन सोशल मीडिया में इसकी प्रतिक्रया भी आ गई कि दाड़ला में खोली उप तहसील तो ढंग से चल नहीं रही हैं अब एक और उपतहसील का शिगूफा छोड़ दिया।

उन्‍होंने  घुनागुघाट तथा मांजु में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी घोषणा की व कहा कि ठाकुर तथा इनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के प्रयासों की बदोलत ही पिछले 20 सालों से सूखे पड़े तालाब को आज यहां सुन्दर स्टेडियम में परिवर्तित किया गया है।

उन्होंने कहा कि षड्यंत्रों में लिप्त लोग कभी सफल नहीं होते हैं और अंत में हमेशा सच्चाई की जीत होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग मेहनती है और साजिशों के प्रति हमेशा सचेत रहते हैं।

पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य व कुनिहार के पूर्व प्रधान राजेन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री से अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों की आम राय है और वे  वीरभद्र सिंह को आगामी विधानसभा चुनाव में अर्की से कांग्रेस का उम्मीदवार देखना चाहते हैं।

उन्होंने अर्की  व कुनिहार में कांग्रेस के लोगों से एकजुट होने का आग्रह किया।उन्होंने मांजु पंचायत के पलोग में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का आग्रह किया।
इस मौके पर दून से विधायक राम कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  विक्रमादित्य सिंह, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर,कांग्रेस समिति के महासचिव  विनोद सुल्तानपुरी, हिण्प्रण् कांग्रेस समिति के सचिव  संजय भंडारी, महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष जेनब चंदेलए, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष  रमेश चौहान,लघु बचत के उपाध्यक्ष  प्रकाश करड़, जोगिन्द्रा बैंक के अध्यक्ष  मोहन मेहता,प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल के सदस्य  सुरेन्द्र सेठी, पंचायत समिति अध्यक्ष  नीलम रघुवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर चंद पाल, संजय ठाकुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

बीडीसी के उपाध्‍यक्ष भी इस मौके पर मौजूद नहीं थे।