शिमला। कोरोना संक्रमण से उबर कर आज ही राजधानी पहुंचे पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज सांय सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से इंदिरा गांधी मेडिकल अस्‍पताल में दाखिल किया गया है। उन्‍हें आक्‍सीजन दी जा रही है।उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।

अस्‍पताल के चिकित्‍सा अधीक्षक जनक राज ने कहा कि उन्‍हें दिल की बीमारी के विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है और उनका उपचार किया जा रहा है।86 वर्षीय वीरभद्र सिंह ने आज सवा पांच बजे के आसपास सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्‍हें तुरंत आइजीएमसी ले जाया गया वहां डाक्‍टरों ने उनकी प्राथमिक जांच करने के बाद उन्‍हें दाखिल कर दिया और उन्‍हें आक्‍सीजन लगा दी कांग्रेस पार्टी के बुजुर्ग नेता वीरभद्र डेढ सप्‍ताह पहले ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे।

उन्‍हें मोहाली के मैक्‍स अस्‍पताल में ले जाया गया था। वहां पर वह ठीक हो गए व उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई।
इस बावत उनके बेटे शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्‍य सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। दो दिन पहले ही उन्‍हें मोहाली में कोविड वार्ड से मेडिसीन वार्ड में लाया गया था। उनकी हालात ठीक थी।
ठीक हो जाने के बाद आज उन्‍हें राजधानी शिमला उनके आवास हालीलाज ले आया गया था। लेकिन दोपहर बाद पांच बजे के आसपास उनकी तबीयत बिगड गई। अब वह डाक्‍टरों की निगरानी में है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगडने पर मुख्‍यमंत्री जयराम और उनके तीन मंत्री उनका कुशलक्षेम पूछने आज इंदिरा गांधी मेडिकल
अस्‍पताल में पहुंचे । इस मौके पर उन्‍होंने अस्‍पताल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांगे्रस नेता वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। उन्‍होंने कहा कि वीरभद्र सिंह किन्हीं
स्वास्थ्य कारणों से आज सायं अस्पताल में भर्ती हुए। इस दौरान उनके शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रामलाल मारकण्डा
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे।

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।