नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश में ही विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली प्रलय मिसाइल का बुधवार को ओडिसा के डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया। प्रलय मिसाइल ने अपने सभी लक्ष्यों को पूरा किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी उपकरणों […]
नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश में ही विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली प्रलय मिसाइल का बुधवार को ओडिसा के डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया। प्रलय मिसाइल ने अपने सभी लक्ष्यों को पूरा किया।
परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी उपकरणों ने सफलता के साथ काम किया और पूरी सटीकता के साथ निशाने को भेदा। नई तकनीक से लैस इस मिसाइल को मोबाइल लांचर से दागा जा सकता है । इस मिसाइल की मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर तक है। र
क्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर इस से जुड़ी सभी टीमों को बधाई दी ।
